फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Prison, drugs, supplies, Trend Dog, monitoring, prison minister, Patiala

नहीं बख्शे जाएंगे जेलों में नशों की सप्लाई के आरोपी: ठंडल

Fri, 24 Jun 2016 02:30 PM IST
Updated Fri, 24 Jun 2016 02:30 PM IST
विज्ञापन
Prison, drugs, supplies, Trend Dog, monitoring, prison minister, Patiala
ड्रग्स - फोटो : Demo Pic.
अपने पटियाला जेल में दौरे के समय जेल मंत्री सोहन सिंह ठंडल ने कहा कि जेलों में नशों की सप्लाई डाग स्कवॉयड के जरिए रोकने वाला पंजाब देश का पहला राज्य है। सिखलाई प्राप्त डॉग जेल में नशा जाने से पहले ही रोक लेते हैं और आरोपी खिलाफ कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि पंजाब की सभी बड़ी जेलों में जैमर लगाए जा चुके हैं और बाकी में भी लग रहे हैं। इसके अलावा जेलों में नशे व मोबाइल की सप्लाई की शिकायतें मिलने के मामलों को गंभीरता के साथ लिया जा रहा है।
विज्ञापन


इन मामलों में किसी जेल मुलाजिम या अधिकारी की संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है। इसलिए जेलों की अचानक चेकिंग करने के लिए पंजाब पुलिस व जेल विभाग के अधिकारियों की विशेष टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि जेलों में कैदियों की बढ़ रही गिनती के मद्देनजर जेलों की क्षमता बढ़ाने के लिए गोइंदवाल साहिब, दो जेल बठिंडा, अमृतसर में नई जेल बन रही हैं। फिरोजपुर में भी नई जेल का प्रस्ताव है। इसके लिए जमीन देख ली है। उन्होंने बताया कि पटियाला जेल में भी 400 कैदियों की क्षमता बढ़ाई गई है। एक ब्लॉक और बनाने के लिए 15 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed