{"_id":"5736f4924f1c1bb75691a28d","slug":"preneet-kaur-intoxication-punjab-congress-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा पंजाब को तबाह कर रहा है : परनीत कौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा पंजाब को तबाह कर रहा है : परनीत कौर
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 14 May 2016 03:19 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने कहा कि नशों की बुरी लत पंजाब व यहां के नौजवानों को तबाह कर रही है लेकिन पंजाब सरकार नशों के कारोबार पर लगाम कसने के बजाय तमाशा देख रही है। पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने पर नशे की बीमारी को पहल के आधार पर जड़ से खत्म किया जाएगा। हर वर्ग के लिए खास करके नौजवानों व दलितों के लिए अहम नीतियां बनाई जाएंगी। पंजाब में रोजगार व व्यापार के मौके पैदा किए जाएंगे। वह 2017 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर वर्करों की बैठक को संबोधित कर रहीं थीं। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी केके शर्मा और किरण ढिल्लों ने कहा कि पंजाब में इस समय मेडिकल सुविधाओं की कमी है और साथ ही शिक्षण संस्थाओं में भी पढ़ाई का माहौल ठीक नहीं है। आगे कहा कि बूथ वर्कर कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड़्डी हैं और सरकार बनने पर इनका बनता मान-सम्मान किया जाएगा।
घर-घर तक पहुंचाई जा रहीं कांग्रेस की नीतियां : अमरिंदर
पटियाला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से नौजवानों व पंजाब के लोगों को कांग्रेस के साथ जोड़ने के लिए जागो पंजाब लहर की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में यूथ कांग्रेस पटियाला शहरी के उप प्रधान निखिल कुमार काका की अगुवाई में करीब 50 कांग्रेसी वर्करों का ग्रुप घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों को पहुंचा रहे हैं। काका ने बताया कि उनकी टीम की ओर से वार्ड नंबर 25 में पड़ते विभिन्न इलाकों अरोड़ियां वाला मोहल्ला, कारखास स्ट्रीट, पुराना गड्डा खाना, सरहंदी गेट और आर्य समाज चौक के इलाकों में घर-घर जाकर कांग्रेस की जागो लहर का प्रचार करते हुए लोगों को जागरूक किया गया। लहर के पर्चे हर गली-मोहल्ले व घर में बांटे गए।