फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Preneet Kaur, Captain, Surjit Singh Rakhra, development, Patiala

परनीत, कैप्टन ने पटियाला के विकास के लिए कुछ नहीं किया : रखड़ा

Sat, 04 Jun 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 04 Jun 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
Preneet Kaur, Captain, Surjit Singh Rakhra, development, Patiala
पटियाला के समाना में विकास कार्यों का नींव पत्थर रखते हुए कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा। - फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा कि कांग्रेस से परनीत कौर 15 साल सांसद रहीं, लेकिन समाना हलके के लिए कुछ नहीं किया। उनके पति कैप्टन अमरिंदर भी मुख्यमंत्री रहे, लेकिन लोगों का दुख-दर्द नहीं समझा। अब आम आदमी पार्टी से सांसद डा. धर्मवीर गांधी को लोगों ने वोट डालकर जितवाया, लेकिन वह भी चुनाव जीतने के बाद समाना में नहीं आए। केवल बादल सरकार ही लोगों की सुध ले रही है और विकास कार्य करवा रही है। रखड़ा शनिवार को समाना हलके में विभिन्न वार्डों में लाखों रुपये के विकास कार्यों के नींव पत्थर रखने के मौके पर बोल रहे थे। 
विज्ञापन


रखड़ा ने शनिवार सुबह वार्ड नंबर 20 के टिबी मोहल्ला में 57 लाख रुपये की लागत के साथ सीसी फ्लोरिंग, इंटर लाकिंग टाइल लगाने के विकास कार्यों का नींव पत्थर रखा। इसके बाद वार्ड नंबर 10 में 51 लाख रुपये के साथ पड़ने वाले सीवरेज के काम का नींव पत्थर रखा। समाना शहर के लोगों की मांग को पूरा करते हुए श्मशानघाट में नए शेडों का नींव पत्थर रखा। इसी कड़ी में वार्ड नंबर तीन के राजौरी गार्डन इलाके में पानी व सीवरेज के 55 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू कराए। इसके अलावा उन्होंने तहसील के नजदीक एक जिम का उद्घाटन भी किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed