{"_id":"604b72268ebc3e8d30545729","slug":"police-stopped-contract-workers-going-to-moti-mahal-in-patiala-angry-contract-workers-jammed-the-fountain-chowk-patiala-news-pkl406859682","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में मोती महल जा रहे ठेका मुलाजिमों को पुलिस ने रोका, भड़के ठेका मुलाजिमों ने फव्वारा चौक पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में मोती महल जा रहे ठेका मुलाजिमों को पुलिस ने रोका, भड़के ठेका मुलाजिमों ने फव्वारा चौक पर लगाया जाम
विज्ञापन
पटियाला। पंजाब रोडवेज, पनबस के अलावा विभिन्न विभागों के ठेका मुलाजिमों ने शुक्रवार को हल्की बारिश के बीच मोती महल का घेराव करने के लिए कूच किया। पुलिस ने इन ठेका मुलाजिमों को फव्वारा चौक पर ही रोक लिया। इससे गुस्से में आए मुलाजिमों ने वहीं जाम लगाकर धरना शुरू कर दिया। मुलाजिमों ने प्रदेश सरकार से विभागों में ठेका प्रणाली खत्म करने की मांग की।
पंजाब के विभिन्न सरकारी विभागों के ठेका और आउटसोर्स मुलाजिम शुक्रवार को सीएम सिटी में बारादरी बाग में इकट्ठा हुए। वहां से मोती महल के लिए निकले मुलाजिम जब फव्वारा चौक पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें वहीं रोक लिया। इसके बाद मुलाजिमों ने चौक को जाम करके धरना लगा दिया। ठेका मुलाजिम नेता रेशम सिंह ने कहा कि लंबे समय से वह सरकार से रेगुलर करने की मांग करते आ रहे हैं। अब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है। इसके रोष स्वरूप यह मार्च निकाला गया है।
पंजाब ट्रांस्को मुलाजिम यूनियन के प्रधान बलिहार सिंह ने कहा कि सरकारें मुलाजिमों की सुध नहीं ले रही हैं। चुनाव के समय तो मुलाजिमों से तरह-तरह के लुभावने वादे किए जाते हैं। बाद में इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। अब इस स्थिति को और सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब रोडवेज व पनबस वर्करों की मांगें भी पूरी नहीं हो रही हैं। सालों से वह सभी कच्चे तौर पर ही काम कर रहे हैं। इसी कारण ठेका मुलाजिमों को संघर्ष करना पड़ रहा है।