फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Police station, nine vehicles charred, short circuit, Ropar

रोपड़ के सदर थाने में खड़े नौ वाहन जले

Thu, 02 Jun 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़ Updated Thu, 02 Jun 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
Police station, nine vehicles charred, short circuit, Ropar
रोपड़ के सदर थाने में आग लगने से जले वाहन। - फोटो : अमर उजाला
थाना सदर में खड़े वाहनों में वीरवार को आग लग गई। इससे ने वाहन जल गए। फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। वीरवार की दोपहर ढाई बजे के करीब थाना सदर के परिसर से आग की लपटें उठनी लगी। आग थाने में विभिन्न केसों से संबंधित खड़ी चार मारुति कारों के पास लगी। इसके बाद आग ने वहां खडे़ ट्रक के टायरों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे आग और फैल गई तथा जिप्सी समेत अन्य तीन गाड़ियां भी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने ही फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। अगर आग ओर बढ़ती को थाने की दीवार के साथ लगते मंदिर और लोगो के घरों को खतरा हो सकता था।  थाना सदर में विभिन्न केसों के तीन दर्जन से भी ज्यादा वाहन कई वर्षों से खड़े हैं। एसएचओ सन्नी खन्ना का कहना आग शार्ट सर्किट से लगने की आशंका है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed