फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Police, justice, high voltage, young, current, Sangrur

पुलिस से न्याय नहीं मिला तो हाईवोल्टेज टावर पर चढ़ा नौजवान

Wed, 18 May 2016 03:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Wed, 18 May 2016 03:33 PM IST
विज्ञापन
Police, justice, high voltage, young, current, Sangrur
पु‌ल‌िस - फोटो : डेमो फोटो
पुलिस अत्याचार से प्रताड़ित कुछ दिन पहले निकटतम गांव मनवी के नौजवान धर्मेंद्र सिंह द्वारा आत्महत्या करने का खौफनाक मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि मंगलवार को इसी गांव के एक और नौजवान ने पुलिस प्रताड़ना से परेशान होकर हाई वोल्टेज टावर पर चढ़कर खुदकुशी का प्रयास किया। हालांकि करंट का झटका लगने से वह गिर गया और उसकी टांगें टूट गईं।  
विज्ञापन


गांव मनवी के 24 वर्षीय मीत सिंह की पिछले माह अपने ही दोस्तों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। झगड़ा बढ़ने पर मीत ने इसकी शिकायत अमरगढ़ के साथ सटी पुलिस चौकी जोडे़पुल में कई थी, लेकिन पुलिस इसकी कार्रवाई करने के बजाय बार बार चक्कर लगवाकर उसे ही प्रताड़ित करने लगे। इससे तंग आकर उसने गांव दुगरी में लगे हाई वोल्टेज टावर पर चढ़कर सारा दिन पुलिस अत्याचार की गाथा सुनाई। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और तहसीलदार उसे उतरने के लिए मनाते रहे, लेकिन कोई साधन उपलब्ध नहीं करवाया गया। गांव के लोगों ने बारदाना मंगवाया किंतु अर्थ का हलका करंट लगने से वह नीचे गिरा और बारदाना कमजोर होने के कारण फट गया और उसकी टांगें टूट गईं। तहसीलदार बादलदीन ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस चौकी जोडे़पुल प्रभारी मजीद खान ने बताया कि लगे आरोप निराधार हैं। फिर भी मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed