{"_id":"a8da609fa87f9123b7ee11d23e65fe38","slug":"people-are-beginning-to-rob-the-coalition-leader-bhattal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को लूटने में लगे हैं गठबंधन नेता: भट्ठल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को लूटने में लगे हैं गठबंधन नेता: भट्ठल
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Mon, 07 Dec 2015 03:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकाली-भाजपा सरकार पंजाब के विकास को दर किनार कर लोगों को लूटने में लगी है। दोनों पार्टियों के नेता अपनी तिजोरियां भरने में लगे हैं। इनसे दुखी पंजाब की जनता अकाली, भाजपा का सफाया कर देगी। पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब रजिंदर कौर भट्ठल ने राजपुरा में टंडन डेंटल क्लीनिक का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहीं।
भट्ठल ने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी पार्टी से कुछ नहीं मांगा। पार्टी ने जो भी जिम्मेवारी मुझे दी, मैंने पूरी ईमानदारी से निभाया है। अगर पार्टी मुझे कोई जिम्मेवारी सौंपती है तो वह उसे बखूबी निभाएंगी।
पार्टी में चल रही धड़ेबंदी के पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी के उप प्रधान राहुल गांधी ने कैप्टन को हमारा नेता चुन कर भेजा है। इसलिए अब पार्टी में कोई धड़ेबंदी नहीं है ।
विज्ञापन
लाल सिंह की ओर से 15 दिसंबर को होने वाली रैली के कनवीनर का पद लेने से मना करने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बारे मुझे कुछ पता नहीं है। उन्होंने कहा कि15 दिसंबर को भठिंडा में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी।
आम आदमी पार्टी पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकार बनने के समय आप ने लोगों के साथ किया कोई भी वादा पूरा नहीं किया, जिससे पंजाब की जनता आप को पूरी तरह से नकार देगी। विधायक हरदियाल सिंह कंबोज ने साथियों सहित भट्ठल का स्वागत किया।