{"_id":"57a6147e4f1c1be20c2b8805","slug":"pcc-chief-capt-amarinder-singh-capt-witch-light-program-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के लोगों से कैप्टन ने मांगे पांच साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के लोगों से कैप्टन ने मांगे पांच साल
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 06 Aug 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लोगों से उन्हें सिर्फ पांच साल देने की अपील की है, ताकि पंजाब को तरक्की व खुशहाली के रास्ते पर लाते हुए प्रत्येक पंजाबी के चेहरे पर दोबारा खुशी लाई जा सके। कैप्टन ने यह भी दोहराया कि उन्होंने शपथ ली थी कि वे समयबद्ध तरीके से राज्य से भ्रष्टाचार व नशों का खात्मा कर देंगे। वह शनिवार को नाभा में आयोजित हलके विच कैप्टन कार्यक्रम के अवसर पर लोगों के समूह को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान यह पूछे जाने पर कि यदि सुप्रीम कोर्ट ने एसवाईएल के मुद्दे पर पंजाब के खिलाफ फैसला दिया, तो कांग्रेसी विधायकों व सांसदों द्वारा इस्तीफे देने से क्या हल निकलेगा। इसके जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस्तीफे देने के बाद वह लोगों के बीच जाएंगे। उनका फैसला मांगेंगे व विधानसभा में बहुमत हासिल करने के बाद अपने पानी को बचाने के लिए एक बार फिर से कानून लाएंगे, जैसे उन्होंने 2004 में पंजाब टर्मिनेशन ऑफ एग्रीमेंट्स कानून लाया था।
इस दौरान उन्होंने अफसोस जताया कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने यह विकल्प नहीं अपनाया, जिसका कारण सब जानते हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रधान ने एलान किया कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद वह स्थानीय जरूरतों व वहां के सामाजिक-आर्थिक हालातोें के मद्देनजर विशेषकर पंजाब के लिए बीपीएल स्कीम लाएंगे। उन्होंने मंडी बोर्ड को भंग करने से इंकार करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण निगम है और पंजाब इसके बगैर काम नहीं कर सकता।
विज्ञापन
एक वर्कर को मोती महल में बुलाया
कैप्टन ने एक पार्टी वर्कर प्रीत सिंह को मोती महल से अपने आवास पर बुलाया है। प्रीत सिंह ने कैप्टन से सवाल पूछते हुए उनकी पैलेस देखने की इच्छा जाहिर की थी। इस पर कैप्टन ने कहा कि वह ज्यादातर पंजाब भर में घूमते रहते हैं, जिस कारण वे वहां ज्यादा समय नहीं रहते। जब भी वह पटियाला जाएंगे और वह जिला कांग्रेस प्रधान हरदयाल कंबोज को उसके दौरे का इंतजाम करने को कहेंगे। इस दौरान सीनियर पार्टी नेताओं में साधु सिंह धर्मसोत व हरदियाल कंबोज मौजूद रहे।