फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Patiala MP Preneet Kaur wrote a letter to External Affairs Minister S Jaishankar

पटियाला: विदेश में बसने की चाहत रखने वालों से शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा, परनीत कौर ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

Thu, 05 Aug 2021 03:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Aug 2021 03:09 AM IST
सार

पटियाला की सांसद परनीत ने अपने पत्र में कहा कि लोगों में कनाडा में स्थायी निवास प्राप्त करने की लालसा बढ़ी है। कुछ लालची लोग भोले-भाले लोगों की इस इच्छा का नाजायज लाभ उठाने के लिए कांट्रैक्ट मैरिज और शादियों के नाम पर बड़े स्तर पर धोखाधड़ी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Patiala MP Preneet Kaur wrote a letter to External Affairs Minister S Jaishankar
पटियाला से कांग्रेस सांसद परनीत कौर। - फोटो : फाइल

विस्तार

पूर्व विदेश राज्य मंत्री व पटियाला से कांग्रेस सांसद परनीत कौर ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को बुधवार को एक पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने कनाडा में बसने की चाहत रखने वालों के साथ वैवाहिक धोखाधड़ी का मामला उठाया। उन्होंने विदेश मंत्रालय से इस संबध में कनाडा दूतावास और वहां की सरकार के साथ मिलकर मामले को हल करने की अपील की।

विज्ञापन


विदेश मंत्री को लिखे पत्र में परनीत ने भारत में ऐसी शादियों में धोखाधड़ी के संकट का मूल्यांकन करने और इन मामलों की पूरी संख्या का पता लगाने समेत इन मामलों का विश्लेषण करने के लिए एक आयोग के गठन की अपील की। उन्होंने विदेश मंत्रालय से ऐसे मामलों की पड़ताल के लिए एक विशेष विधि भी स्थापित करने की मांग की है। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि ऐसी धोखाधड़ी को अंजाम देने वालों को भारत वापस भेजने की विधि भी इजाद की जाए, ताकि शादियों के फर्जीवाडे़ के तहत धोखाधड़ी का शिकार हुए भोले-भाले लोगों के साथ हुए अन्याय का निपटारा किया जा सके। इस मुद्दे को चिंता का विषय करार देते परनीत ने कहा कि गिर रही मौजूदा आर्थिक स्थिति के कारण बहुत सारे भारतीय नौजवान, शिक्षा, रोजगार व अपने परिवारों साथ रहने के लिए विदेश जाने की इच्छा रखते हैं। परनीत ने अपने पत्र में कहा कि लोगों में कनाडा में स्थायी निवास प्राप्त करने की लालसा बढ़ी है। कुछ लालची लोग भोले-भाले लोगों की इस इच्छा का नाजायज लाभ उठाने के लिए कांट्रैक्ट मैरिज और शादियों के नाम पर बड़े स्तर पर धोखाधड़ी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed