फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Patiala Law University student on hunger strike demand to VC resignation

नहीं थमा विवाद: अब भूख हड़ताल पर बैठे पटियाला लॉ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी, वीसी के इस्तीफे पर अड़े

Mon, 07 Oct 2024 07:53 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 07 Oct 2024 07:53 PM IST
सार

पंजाब के पटियाला स्थित लॉ यूनिवर्सिटी में लगभग 20 दिन से विद्यार्थियों का धरना जारी है। अब स्टूडेंट्स भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। छात्र यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर जयशंकर सिंह के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Patiala Law University student on hunger strike demand to VC resignation
पटियाला की लॉ यूनिवर्सिटी में विरोध जताते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला के गांव सिद्धूवाल स्थित राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स व वीसी जयशंकर सिंह के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। 22 सितंबर से लगातार आंदोलन कर रहे विद्यार्थी अब भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। यह वीसी के इस्तीफे की मांग को लेकर अड़े हैं। 
विज्ञापन


विद्यार्थियों का कहना है कि जब तक इनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। विद्यार्थियों में नाराजगी है और उनका कहना है कि आंदोलन को 17 दिन हो जाने के बावजूद अब तक उनके मसलों को हल कराने के लिए सरकार व प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 22 सितंबर को ला यूनिवर्सिटी की छात्राएं धरने पर बैठ गई थीं। उनका आरोप था कि वीसी ने बिना किसी नोटिस के गर्ल्स हास्टल में आकर लड़कियों के कमरों में जाकर चेकिंग की है। जबकि उनके अभिभावकों को भी हॉस्टल में आने की अनुमति प्राप्त नहीं है। इस दौरान वीसी के साथ कोई महिला कर्मचारी नहीं थी और अपने दौरे में वीसी ने लड़कियों के कपड़ों पर भी टिप्पणियां की थीं। वीसी ने लड़कियों को छोटे कपड़े पहनने पर टोका था। इससे ला यूनिवर्सिटी की छात्राएं भड़क गई थीं। उन्होंने इसे उनकी निजता का उल्लंघन करार देते हुए वीसी से इस्तीफे की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले ने जब तूल पकड़ा, तो पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन ने भी यूनिवर्सिटी का दौरा किया था। उन्होंने इस दौरान आंदोलनकारी विद्यार्थियों से बात करके आश्वासन दिया था कि कमेटी बनाकर उनके मसलों को हल कराया जाएगा। बाद में चेयरपर्सन ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर वीसी को उनके पद से हटाने की मांग की थी। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी फोन पर विद्यार्थियों से बात करके उनके मसले हल करने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed