फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Patiala, drama, child, death, anti Rabies

बच्चे की मौत पर परिजनों का हंगामा

Thu, 06 Mar 2014 09:18 PM IST
अमर उजाला, समाना
अमर उजाला, समाना Updated Thu, 06 Mar 2014 09:18 PM IST
विज्ञापन
Patiala, drama, child, death, anti Rabies
सिविल अस्पताल में बुधवार को एंटी रैबीज का टीकालगाने के बाद दस साल के बच्चे की मौत से गुस्साए परिजनों ने वीरवार को शिवसेना हिंदोस्तान के साथ अग्रेसन चौक पर बच्चे का शव रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


शिवसेना के प्रदेश उपप्रधान प्रवीण शर्मा ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सिविल अस्पताल के एसएमओ, टीका लगाने वाले संबंधित डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ये घटना अस्पताल की लापरवाही के कारण हुई है।
विज्ञापन


शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। डीएसपी अमरजीत सिंह घुम्मन और तहसीलदार जोगिन्द्र सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर धरना दे रहे लोगों को इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार और उनके समर्थक  इस बात पर अड़े रहे कि जब तक सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. राजपाल को निलंबित कर उसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जाता वह शव को नहीं उठाएंगे।

अधिकारियों ने स्थिति को भांपते हुए धरने पर बैठे लोगों को आश्वासन दिलाया कि वह संबंधित डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर रहे हैं। इसके बाद धरना दे रहे लोगों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया और बच्चे का अंतिम संस्कार कराने को राजी हो गए।


डीएसपी समाना अमरजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि मामले की छानबीन के लिए एसडीएम समाना अरविंद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है। यह टीम जांच के दौरान इस बात का पता लगाएगी कि टीका लगाने वाले डॉक्टर या दवा कंपनी की लापरवाही से यह दुखद घटना घटी। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed