फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Parents of school children who died in the accident expressed anger against the DC and performed aarti

Patiala News: हादसे में मरे स्कूली बच्चों के अभिभावकों ने डीसी के खिलाफ जताया रोष, उतारी आरती

Sat, 07 Jun 2025 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Parents of school children who died in the accident expressed anger against the DC and performed aarti
अभिभावकों ने मामले में नामजद टिप्पर मालिक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

पटियाला। सड़क हादसे में मरने वाले समाना के स्कूली बच्चों के अभिभावकों ने शुक्रवार को धरनास्थल पर पहुंची डीसी डाॅ. प्रीति यादव के खिलाफ जमकर रोष जताया। अभिभावकों ने डीसी की आरती उतारी और उन्हें फूलों का हार पहनाने की कोशिश की।




शोकग्रस्त अभिभावकों ने कहा कि डीसी मैडम तुसी वी बच्चेयां वाले हो, इक महीने तो तुसीं कित्थे सी। जवाब में डीसी ने माफी मांगते हुए अभिभावकों को शांत करने की कोशिश की। दरअसल सड़क हादसे में मरने वाले बच्चों के अभिभावकों ने समाना के लोगों के साथ बीते आठ दिनों से धरना लगा रखा है। अभिभावकों की ओर से मामले में नामजद टिप्पर मालिक की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। गौरतलब है कि इस हादसे में सात स्कूली बच्चों के अलावा स्कूल वाहन के चालक की भी मौत हो गई थी। इस हादसे को हुए एक महीना हो गया है, लेकिन अब तक डीसी डाॅ. प्रीति यादव ने शोकग्रस्त अभिभावकों के साथ मुलाकात करके उनका दुख नहीं बांटा था। शुक्रवार को जैसे ही डिप्टी कमिश्नर धरना स्थल पर पहुंचे तो वहां मौजूद पीड़ित परिवारों की महिलाओं व अन्य लोगों ने अपना गुस्सा निकाला और डीसी की आरती उतारने व उन्हें फूलमालाएं पहनाने की कोशिश की। इसे रोकते हुए डीसी ने उक्त परिवारों से बैठकर बातचीत करने की अपील की। डीसी ने कहा कि उन्होंने समाना रोड पर स्कूल समय के दौरान टिप्पर चलाने पर पूर्ण पाबंदी के आदेश जारी किए हैं। साथ ही भारी वाहनों की चेकिंग करके नियमों का उल्लंघन करने पर चालान भी काटे जा रहे हैं। इस मौके पर एडीसी ईसा सिंघल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह पीड़ित परिवारों से मिलने व उनकी मांगों को जानने आए हैं। पीड़ित परिवारों ने टिप्पर मालिक रणधीर सिंह की तुरंत गिरफ्तारी व मामले की जांच सीनियर जज से करवाने की मांग की है। उन्होंने आगे कहा कि वह उक्त मांगों को पंजाब सरकार के पास भेजकर समाधान की सिफारिश करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed