फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   panjabi university, sportsman honour, punjab sports news, patiala

यूनिवर्सिटी खिलाड़ियों को हर संभव सुविधाएं देगी : वीसी

Fri, 25 Nov 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला Updated Fri, 25 Nov 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
panjabi university, sportsman honour, punjab sports news, patiala
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित समागम में मोदी कालेज के प्रिंसिपल खुशविंदर कुमार को सम्मानित करते वीसी डा. जसपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी यूनिवर्सिटी की ओर से इंटरनेशनल, नेशनल और इंटरयूनिवर्सिटी मुकाबलों में (2014-15)  के दौरान नाम कमाने वाले खिलाड़ियों, कोचों और खेल संचालकों को 1.70 करोड़ रुपये के नगद पुरस्कार बांटे गए।
विज्ञापन


इस संबंधी यूनिवर्सिटी के खेल विभाग की ओर से डायरेक्टर डा. गुरदीप कौर रंधावा की अगुवाई में कराए गए समागम में वीसी डा. जसपाल सिंह मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे। 
विज्ञापन


उन्होंने यूनिवर्सिटी के खेल विभाग, विभिन्न कालेजों के खेल प्रबंधकों और खिलाड़ियों व कोचों की ओर से हर साल की जाने वाली मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि लगातार नौ बार देश की अव्वल यूनिवर्सिटी के तौर पर राष्ट्रपति के हाथों मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्राफी हासिल करना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी की ओर से खिलाड़ियों को हर संभव सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समागम में तीरंदाज त्रिशा देव को सर्वोत्तम खिलाड़ी के तौर पर 3.24 लाख की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। निशानेबाजी की कोच सवरनजीत कौर को वाइस चांसलर कोच आफ दि ईयर अवार्ड देकर नवाजा गया। साई कोच महिंदर सिंह ढिल्लों, प्रोफेसर जगरूप सिंह, प्रिंसिपल अनूप गुरबख्श सिंह, प्रोफेसर सुच्चा सिंह को जीवन भर की खेल प्राप्तियों के लिए सम्मानित किया गया। लगातार पांच बार इंटरयूनिवर्सिटी चैंपियन बनी पीयू की एथलेटिक टीम के कोच डा. जसबीर सिंह और हरभजन सिंह को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। 

महिलाओं के वर्ग में ओवरऑल सर्वोत्तम कालेज की राजकुमारी अमृत कौर  ट्राफी नेशनल कालेज आफ फिजिकल एजुकेशन को दिया गया। पुरुष वर्ग की यादविंदरा ट्राफी भी इसी कालेज के हिस्से आई। इसी कालेज ने माका ट्राफी के लिए सबसे ज्यादा योगदान पाने का खिताब भी अपने नाम किया। इंटर कालेज मुकाबलों में सर्वोत्तम कालेज का खिताब मुल्तानी मल मोदी कालेज ने जीता। सबसे अधिक खेल मुकाबलों में हिस्सा लेने का खिताब अकाल कालेज आफ फिजिकल एजुकेशन मस्तुआना साहिब के नाम रहा। 


इस मौके पर प्रिंसिपल डा. जीत सिंह, डा. दलबीर सिंह, परमिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, मोहित अश्विनी, पूरन सिंह भंगू, डा. कल्पना देब नाथ, जैदीप शर्मा, राजवंत कौर, प्रोफेसर गुरशरभन सिंह गिल, बलदेव सिंह, पियूश शर्मा, कर्मजीत सिंह, सतविंदर सिंह, परमजीत शर्मा, मुकेश चौधरी, जसवंत सिंह व सुभाष मलिक को सम्मानित किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed