फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Paddy season, farmers will power eight hours

धान सीजन में किसानों को आठ घंटे मिलेगी बिजली : तोता सिंह

Tue, 16 Jun 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Tue, 16 Jun 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने धान के सीजन में किसानों को 8 घंटे बिजली सप्लाई को यकीनी बनाने के लिए पावरकॉम और नहरी विभाग के अधिकारियों से मीटिंग की। डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के हाल में आयोजित मीटिंग में मंत्री ने किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि धान के सीजन में किसानों को बिजली की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन


किसानों ने पावरकॉम अधिकारियों खिलाफ ट्रांसफार्मर बदलने के बदले रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं। कोट ईसेखां के एक किसान ने मीटिंग में हलफिया बयान पेश कर जूनियर इंजीनियर के खिलाफ रिश्वत लेकर ट्रांसफार्मर न बदलने का आरोप लगाया। फरीदकोट सर्किल के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर (एसई) महिंदर सिंह बराड़ ने जेई का पक्ष लेते बताया कि यह ट्रांसफार्मर 25 केवीए से 63 केवीए का किया गया था।
विज्ञापन


उन्हाेंने किसानों की ओर से लगाए रिश्वत के आरोप संबंधी कोई सफाई या जांच की बात नहीं कही। धर्मकोट में तैनात नायब तहसीलदार गुरमीत सिंह ने पावरकॉम के उत्तरी उप मंडल के जूनियर इंजीनियर भरपूर सिंह के खिलाफ मौखिक शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने कहा कि बिजली संबंधित की शिकायत के लिए किसान नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। कृषि मंत्री ने नहरी विभाग अधिकारियों को नहरी पानी की सप्लाई यकीनी बनाई रखने के लिए कहा।


इस दौरान डिप्टी कमिश्नर परमिंदर सिंह गिल, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (विकास) जतिंदर पाल सिंह, एसडीएम धर्मकोट हरदीप सिंह धालीवाल, चेयरमैन तरसेम सिंह रत्तिया, बूटा सिंह दौलतपुरा, अमरजीत सिंह और एसई महिंदर सिंह बराड़ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed