{"_id":"57f0dbf94f1c1b565f5741e6","slug":"paddy-procurement-started-the-new-grain-market-cabinet-minister-surjit-singh-rakhra-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार 13.23 लाख मीट्रिक टन धान मंडियों में आने की संभावना : रखड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार 13.23 लाख मीट्रिक टन धान मंडियों में आने की संभावना : रखड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sun, 02 Oct 2016 03:35 PM IST
विज्ञापन
पटियाला की सरहिंद रोड स्थित मंडी में धान खरीद के प्रबंधों का जायजा लेते कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने पटियाला के सरहिंद रोड स्थित नई अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद का उद्घाटन कराया। रखड़ा ने बताया कि पिछले साल पटियाला जिले की मंडियों में 11.85 लाख मीट्रिक टन धान बिकने के लिए आया था।
इस बार 13.23 लाख मीट्रिक टन धान जिले की मंडियों में आने की उम्मीद है। इस साल जिले में 2.30 लाख हेक्टेयर रकबे में धान की बिजाई की गई है जिसमें से 20 हजार हेक्टेयर रकबे में किसानों की ओर से बासमती की बिजाई की गई है।
रखडा़ ने बताया कि अब तक जिले की मंडियों में 7739 टन धान की आमद हुई है और एक अक्तूबर को जिले की मंडियों में 1757 टन धान पहुंचा है। जिसमें से सरकारी एजेंसियों की ओर से 510 टन और व्यापारियों की ओर से 70 टन धान की खरीद की गई है।