{"_id":"5762d4854f1c1bca3811bc05","slug":"own-son-kidnap-father-arrest-crime-rajpura","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने 10 लाख के लिए अपने बेटे का किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने 10 लाख के लिए अपने बेटे का किया अपहरण
ब्यूरो,अमर उजाला/राजपुरा
Updated Thu, 16 Jun 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नलास रोड पर स्थित गुरुनानक नगर निवासी रविंद्र सिंह ने बुधवार देर रात पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि वीरवार शाम को उसके 10 वर्षीय बच्चे दिलप्रीत सिंह को कोई अज्ञात व्यक्ति किडनैप करके ले गए हैं।
रिहाई के लिए 10 लाख की फिरौती मांगी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। मौके पर पहुंचे एसपी इंवेस्टिगेशन पटियाला हरविंद्र सिंह, एसपी राजपुरा मनजीत सिंह बराड़, सिटी थाना प्रभारी गुरजीत सिंह सहित भारी पुलिस फोर्स ने वाहनों व मामले की बारीकी से जांच की। पुलिस को जांच में पता चला कि बच्चे को किडनैप करवाने के लिए यह ड्रामा बच्चे के पिता रविंद्र सिंह ने ही रचा था। रविंद्र की नजर अपने पिता रणबीर सिंह के फिक्स डिपॉजिट में रखे 10 लाख पर थी।
पुलिस के मुताबिक रविंद्र सिंह ने अपने दोस्त भूपिंद्र सिंह के साथ मिलकर अपने बेटे दिलप्रीत को एक घर में बैठा दिया।
पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर सारे ड्रामे को बेनकाब करते हुए रविंद्र सिंह और उसके साथी भूपिंद्र सिंह को काबूकर उनके पास से केवल तीन घंटों में बच्चे को भी बरामद कर लिया। एसपी मनजीत बराड़ ने बताया कि दिलप्रीत सिंह को अपने दादा के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
वहीं रणबीर सिंह ने बताया कि उसके बेटे ने हरकत की है उसे उसकी सजा जरूर मिलनी चाहिए।