फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Om Puri, Hindu Kranti Dal, performance, Om Puri sent bangles, Patiala

ओम पुरी के खिलाफ हिंदू क्रांति दल का प्रदर्शन, चूड़ियां भेजी

Sat, 08 Oct 2016 03:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 08 Oct 2016 03:18 PM IST
विज्ञापन
Om Puri, Hindu Kranti Dal, performance, Om Puri sent bangles, Patiala
पटियाला में बालीवुड अभिनेता ओमपुरी के खिलाफ प्रदर्शन करते अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल ने त्रिपड़ी इलाके में संगठन के उपाध्यक्ष मनोज करण की अध्यक्षता में बालीवुड अभिनेता ओमपुरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर ओमपुरी को भारतीय सेना के खिलाफ बोलने पर चूड़ियां भी भेजी गईं। प्रदर्शन में दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लखविंदर सरीन और विभाग प्रमुख संजय सूद विशेष रूप से पहुंचे।
विज्ञापन


इस मौके पर सरीन ने आरोप लगाया कि ओम पुरी ने शराब पीकर सैनिकों के खिलाफ बोला है। सरीन ने कहा कि भारत को बाहरी लोगों से कम देश के अंदर रहने वालों से ज्यादा खतरा है। संगठन ने ओम पुरी को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपनी भाषा में सुधार करें अन्यथा जब कभी वह पटियाला आएंगे तो ओम पुरी का विरोध किया जाएगा और घेराव किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed