फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   officer caught taking 10 thousand bribes

अफसर 10 हजार रिश्वत लेते पकड़ा

Mon, 07 Oct 2013 10:32 PM IST
अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Mon, 07 Oct 2013 10:32 PM IST
विज्ञापन
officer caught taking 10 thousand bribes
फतेहगढ़ साहिब में डीएसपी की अगुवाई में विजिलेंस ब्यूरो पटियाला की टीम ने सहकारी सभा सरहिंद-फतेहगढ़ साहिब के असिस्टेंट रजिस्ट्रार सुरजीत सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा।
विज्ञापन


डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि कुलविंदर सिंह पुत्र कापर सिंह वासी हरलालपुर ने शिकायत की थी कि सहकारी सभा के सदस्यों के चुनाव करवाने के मामले में असिस्टेंट रजिस्ट्रार सुरजीत सिंह ने 35 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।
विज्ञापन


विभाग के सचिव जसवंत सिंह ने यह मामला 15 हजार रुपये में तय करवाया था। तीन अक्तूबर को इसमें से 5 हजार रुपये दे दिए थे। शेष 10 हजार सोमवार को देने की बात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शर्मा ने बताया कि कुलविंदर सिंह ने सोमवार को जब उक्त अधिकारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत दी तो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में उन्हें रंगे हाथ काबू कर लिया। शिकायतकर्ता कुलविंदर ने बताया कि उनकी सोसायटी के सदस्यों के चुनाव 13 सितंबर 2013 को होने तय हुए थे, परंतु कोई भी अधिकारी चुनाव करवाने के लिए नहीं आया।

उनको चुनाव करवाने के बारे में जानकारी न होने के कारण उन्होंने सभा के सचिव के जरिये इस अधिकारी से बात की। उसने 35 हजार रुपये की मांग की। कथित तौर पर यह सौदा 15 हजार में तय हो गया।

शर्मा ने बताया कि 10 हजार रुपये देते समय वीडियोग्राफी की गई है। इसके आधार पर मामला विजिलेंस कार्यालय पटियाला में दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की उपस्थिति में उनके घर की तलाशी ली।


 जब इस संबंध में असिस्टेंट रजिस्ट्रार सुरजीत सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि चुनाव के संबंध में उन्होंने इंस्पेक्टर बलदेव सिंह तथा कर्मचारी सुरिंदरपाल सिंह को आदेश दिए थे, लेकिन वे वहां पहुंचे या नहीं उन्हें कोई रिपोर्ट नहीं दी गई। रिश्वत लेने के मामले में उन्होंने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed