फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Nurse, Rajindera Hospital, jam, demand, regular, Patiala

नर्सों ने पटियाला-संगरूर रोड पर लगाया जाम

Wed, 22 Jun 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 22 Jun 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
 Nurse, Rajindera Hospital, jam, demand, regular, Patiala
पटियाला में पटियाला-संगरूर रोड पर जाम लगा कर धरना देती राजिंदरा अस्पताल की कांट्रैक्ट नर्सें। - फोटो : अमर उजाला
मालवा क्षेत्र के बड़े अस्पतालों में शुमार सरकारी राजिंदरा अस्पताल की हड़ताल पर गईं कांट्रेक्ट नर्सें और दर्जा चार मुलाजिम बुधवार को सड़क पर उतर आए। कांट्रेक्ट नर्सों व मुलाजिमों ने पटियाला-संगरूर रोड स्थित पसियाना पुल पर जाम लगाकर धरना दिया। इसमें अमृतसर मेडिकल कॉलेज की कांट्रेक्ट नर्सें भी शामिल हुईं। बारिश में नर्सें धरने पर डटी रहीं। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें रेगुलर करने संबंधी नोटिफिकेशन जारी नहीं होगा वह धरने से नहीं हटेंगी। वहीं बुधवार को भी ओपीडी और ओटी पर ताले जड़े रहे।  
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 9 बजे राजिंदरा अस्पताल की कांट्रेक्ट नर्सें पटियाला-संगरूर रोड पर पसियाना पुल पर पहुंच गईं और जाम लगा दिया। प्रधान कर्मजीत कौर औलख ने सरकार पर वादाखिलाफी करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार हर बार वादे करती है लेकिन जल्द ही मुकर जाती है। कांट्रेक्ट नर्सें कई सालों से मामूली तनख्वाहों पर काम कर रही हैं लेकिन इन्हें रेगुलर नहीं किया जा रहा है। इससे उनके लिए अपने परिवारों का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। अगर उन्हें जल्द रेगुलर नहीं किया गया, तो आंदोलन और भी तेज किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस दौरान एसपी (सिटी) दलजीत सिंह राणा और डीएसपी हरपाल सिंह आंदोलनकारी कांट्रेक्ट नर्सों से बात करने के लिए पहुंचे और भरोसा दिलाया कि जल्द ही सरकार से उनके बारे में बात की जाएगी। इसपर नर्सों ने साफ कर दिया कि रेगुलर होने का नोटिफिकेशन जारी होने पर ही धरना व हड़ताल समाप्त होगी। कांट्रेक्ट नर्सों के पटियाला-संगरूर रोड पर पसियाना पुल पर धरना देने से इस रोड पर जाम लग गया। पटियाला से संगरूर, बठिंडा, बरनाला जाने वाले वाहनों को रूट बदलकर जाना पड़ा। वाहनों की लंबी कतारें इस रोड पर लगी रहीं जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नर्सों के खिलाफ राष्ट्रपति, पीएम को भेजी शिकायत
अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल ने हड़ताली नर्सों के खिलाफ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन, केंद्रीय सेहत मंत्री को शिकायत पत्र भेजा है। दल के राष्ट्रीय सचिव चरनजीत चौहान ने कहा कि कई दिनों से कांट्रेक्ट नर्सों ने राजिंदरा अस्पताल की ओपीडी व ओटी को ताले जड़ रखे हैं। इससे मरीजों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। अब तक डीसी ने हड़ताली नर्सों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed