फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Now PU will do research in collaboration with India's Meteorological Department

अब भारत के मौसम विज्ञान विभाग के साथ मिलकर शोध करेगी पीयू 

Thu, 08 Sep 2022 10:54 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Now PU will do research in collaboration with India's Meteorological Department
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। भारत के मौसम विज्ञान विभाग के साथ मिलकर पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी अब शोध के क्षेत्र में काम करेगी। इस संबंधी दोनों संस्थाओं में एक समझौता किया है। वीसी प्रोफेसर अरविंद ने बताया कि यह समझौता यूनिवर्सिटी के फैकल्टी मेंबरों, शोधकर्ताओं और स्टूडेंट्स को वायुमंडल विज्ञान के शोध के क्षेत्र में काम करने के लिए एक विलक्षण प्लेटफार्म प्रदान करेगा। जिससे शोध के बहुत सारे अवसर पैदा होंगे।
उन्होंने कहा कि चाहे इस समझौते की प्रक्रिया कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग की ओर से शुरू की गई है, लेकिन यह समझौता यूनिवर्सिटी के सभी विभागों के लिए फायदेमंद साबित होगा। इस मौके पर खासतौर से भारत के साइक्लोन मैन के तौर पर जाने जाते केंद्र के मौसम विज्ञान विभाग के डायरेक्टर जनरल डॉ. मृत्युंजय महापात्रा पहुंचे थे। डॉ. महापात्रा ने कहा कि इस समझौते के बाद पीयू की ओर से शुरू किए किसी भी किस्म के खोज प्रोजेक्ट के लिए उनका विभाग हर किस्म का डाटा व जानकारी मुफ्त प्रदान करेगा।
विज्ञापन

पीयू के कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख डॉ. रमन सैणी ने कहा कि कोई भी यूनिवर्सिटी चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, वह भविष्य की चुनौतियों को केवल अपने स्तर पर हल नहीं कर सकती। वैश्वीकरण और अंर्तनिर्भरता के इस युग में विश्व भर में अकादमिक व खोज की अन्य संस्थाओं के साथ साझेदारी करना एक मुख्य जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह समझौता विभिन्न खोज और साफ्टवेयर एप्लीकेशंस के रूप में समाज व राष्ट्र को लाभ पहुंचाएगा। साथ ही कहा कि देश के फायदे के लिए मौसम विज्ञान विभाग के भविष्य के खोज प्रयासों को मजबूत करने को ऐसे समझौतों की बहुत जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed