फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Now after Captain, wife MP Preneet Kaur will also leave Congress for Captain

अब कैप्टन के बाद पत्नी सांसद परनीत कौर भी छोडेंग़ी कांग्रेस फेसबुक व ट्विटर अकाउंट की डीपी से कांग्रेस हटाकर कैप्टन फार 2022 की

Mon, 29 Nov 2021 09:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Now after Captain, wife MP Preneet Kaur will also leave Congress for Captain
पटियाला। कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद अब उनकी पत्नी सांसद परनीत कौर ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़ने के संकेत दिए हैं। परनीत ने अपने फेसबुक व ट्विटर अकाउंट की डीपी से कांग्रेस हटाकर कैप्टन फॉर 2022 की तस्वीर लगा दी है। परनीत का यह कदम पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी की ओर से उन्हें जारी कारण बताओ नोटिस का भी जवाब माना जा रहा है। नोटिस जारी होने के बाद से परनीत ने अपने अगले कदम संबंधी अभी तक मीडिया के सामने चुप्पी बना रखा थी। परनीत कौर को हाल ही में कांग्रेस की ओर से पार्टी विरोधी गतिविधियां करने का आरोप लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करके सात दिनों के अंदर जवाब मांगा गया था।
विज्ञापन

कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम पद से इस्तीफे के बाद से परनीत कौर ने कांग्रेस में रहने या फिर कैप्टन की पार्टी में जाने संबंधी चुुप्पी साध रखी थी। हालांकि कई बार मीडिया ने उनसे इस संबंधी पूछा भी, परंतु उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया था। लेकिन पिछले दिनों जब मोती महल के करीबी संजीव शर्मा बिट्टू की मेयर की कुर्सी खतरे में पड़ी और उनके खिलाफ कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा के समर्थक पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया, तो बिट्टू की कुर्सी बचाने को परनीत ने सरकार समर्थक पार्षदों की खिलाफत की। इसके बाद ही पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने परनीत को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसमें परनीत पर पार्टी विरोधी गतिविधियां करने के आरोप लगाते जवाब मांगा गया था कि वह साफ करें कि क्या वह अपने पति कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ हैं। इस नोटिस का परनीत कौर ने अप्रत्यक्ष रूप से उस समय जवाब दे दिया, जब उन्होंने अपने फेसबुक व ट्विटर अकाउंट की डीपी से कांग्रेस हटाकर कैप्टन फॉर 2022 की तस्वीर लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed