{"_id":"58380c694f1c1b242413d335","slug":"notbandi-resist-the-fury-of-congress-march-picket-performance-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाला रोष मार्च
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 25 Nov 2016 03:33 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में नोटबंदी के खिलाफ धरना देते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांग्रेस कमेटी पटियाला शहरी की ओर से नोटबंदी के खिलाफ किला चौक से अनारदाना चौक तक रोष मार्च निकाला गया। इस मौके पर अनारदाना चौक में जोरदार धरना किया गया।
इसे संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं केके शर्मा, संजीव शर्मा बिट्टू आदि ने कहा कि नोटबंदी के बाद आम आदमी के लिए बहुत समस्याएं हो गई हैं। मरीजों, बीमारों और दिहाड़ीदार व्यक्तियों को खर्चे के लिए पैसे नहीं मिल रहे हैं। नोटबंदी के बाद पूरे देश में कई शादियां रद्द हो गई हैं और व्यापार न के बराबर रह गया है।
मार्केट में किसी भी दुकान पर कोई भी ग्राहक नहीं दिख रहा है। घंटों तक लोग बैंकों में खड़े रहते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें नई करेंसी नहीं मिल पा रही है। लोगों की लाइनों में खड़े रहने से दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। अगर जल्द ही केंद्र सरकार ने इस तानाशाही फैसले को वापस न लिया, तो पूरे जिले में मोदी सरकार के खिलाफ धरने और प्रदर्शन किए जाएंगे।