फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Notbandi, iron paralyze operations, financial trouble, demand for goods, Mandi Gobindgarh

नोटबंदी : लोहा कारोबार ठप, उम्मीद में कारोबारी

Sat, 26 Nov 2016 02:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़ Updated Sat, 26 Nov 2016 02:59 PM IST
विज्ञापन
 Notbandi, iron paralyze operations, financial trouble, demand for goods, Mandi Gobindgarh
काल्पिनक फोटो
नोटबंदी के एलान ने लोहा समेत सभी कारोबारियों के लिए अब तक की सबसे बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है। लोहा कारोबारी रोहित कौशल के मुताबिक तैयार माल की डिमांड कम हो गई है और 80 फीसदी लोहा और अन्य कारोबार ठप हो गए हैं 50 दिनों में इसके और भी भयंकर परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन


जिस कारोबारी की सेल दो लाख रुपये थी और वह एक नंबर में काम भी करता था तो उसकी सेल 30 प्रतिशत रह गई है। सिर्फ लोहा कारोबार की बात करें तो प्रतिशतता दर 20 प्रतिशत से ही काम चल रहा है। रोहित ने कहा कि सरकार के नोटबंदी फैसले से जहां कारोबार में कटौती आएगी वहीं करोड़ों रुपयों का टैक्स के रूप में सरकार को आने वाला रेवेन्यू भी कम होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुरानी करेंसी के लिए सरकार उन व्यापारियों और दुकानदारों को भी दायरे में ला सकती थी जिनसे लोगों की दिनचर्या चलती है। सरकार का फैसला बिलकुल सही है लेकिन 50 दिनों में कारोबारियों का मार्जिन तो खत्म होगा ही साथ में सरकार को भी आर्थिक नुकसान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्माल स्केल इंडस्ट्री एसोसिएशन (स्मासरा) के प्रमुख प्रवक्ता और कोषाध्यक्ष प्रदीप भल्ला ने कहा कि नोटबंदी से लोहा इंडस्ट्री से जुड़े मजदूरों को ज्यादा दिक्कत आ रही है जिन्होंने रोज छुट्टे पैसों से दुकान से राशन लेना होता है। वहीं नोटबंदी से यूनिटों में तैयार माल की डिमांड कम हो गई है और कई जगह उद्योग कुछ समय के लिए बंद भी हो रहे हैं। हालांकि उनका कहना है कि देश की भलाई के लिए बड़ी सोच के तहत यह फैसला लिया गया है। अभी नेशन बिल्ड अप हो रहा है जिसमें कुछ समय तो जरूर लगेगा, लेकिन आगे-आगे सब सही हो जाएगा। 


450 यूनिट पहले ही हो चुके हैं बंद
भल्ला ने बताया कि मंडी गोबिंदगढ़ में पहले भी टैक्सों की मार और अन्य सरकारी फरमानों से करीब 450 छोटी-बड़ी लोहा इकाईयां बंद हुई थीं। नोटबंदी से लोहा कारोबार में एक बार ठहराव तो जरूर आया है किंतु इसके आगे जाकर परिणाम अच्छे होंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed