फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Non Teaching Staff, strike, burnt effigies of higher education minister, Patiala

मोदी कालेज के नान टीचिंग कर्मियों ने उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

Wed, 14 Sep 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 14 Sep 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
Non Teaching Staff, strike, burnt effigies of higher education minister, Patiala
पटियाला में बुधवार को मोदी कालेज के नान टीचिंग कर्मचारी मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा का पुतला जलाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
प्राइवेट कालेज नान टीचिंग इंप्लाइज यूनियन पंजाब (एडेड व अनएडेड) के आह्वान पर बुधवार को पटियाला के मोदी कालेज, राजपुरा के पटेल मेमोरियल नेशनल कालेज, समाना के पब्लिक कालेज के नान टीचिंग कर्मचारियों ने कामकाज छोड़ कर हड़ताल की।
विज्ञापन


इस दौरान कालेजों में सुबह साढ़े 10 बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक धरने दिए गए। मोदी कालेज के नान टीचिंग कर्मचारियों ने रोष स्वरूप कालेज के नजदीक चौक में उच्च शिक्षा मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा का पुतला फूंका। इस मौके पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। साथ ही नए ग्रेड पे लागू करने, संशोधित मकान भत्ता देने समेत और कई मांगें उठाई गईं।
विज्ञापन


मोदी कालेज में दिए धरने को संबोधित करते हुए कालेज की नान टीचिंग इंप्लाइज यूनियन के सचिव विनोद शर्मा ने कहा कि गैर सरकारी प्राइवेट कालेजों के नान टीचिंग कर्मचारियों के लिए नए ग्रेड पे लागू किए जाएं, संशोधित मकान भत्ता व मेडिकल भत्ता लागू किया जाए। नान टीचिंग स्टाफ की सारी पोस्टें भरने, पेंशन व ग्रेच्युटी लागू करने की भी मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाबी यूनिवर्सिटी विंग के वाइस प्रेसीडेंट अजय कुमार गुप्ता ने चेतावनी दी कि अगर यूनियन की जायज मांगें न मानी, तो जिला मुख्यालयों पर धरने दिए जाएंगे। विधानसभा का घेराव किया जाएगा और अक्तूबर में राज्यस्तरीय रैली की जाएगी। मांगें न माने जाने पर अगली हड़ताल व धरना 21 सितंबर को दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed