{"_id":"57ee32a14f1c1bc01c574dcf","slug":"navjot-singh-sidhu-mp-prem-singh-chandumajra-gurcharan-singh-tohda-ceremonies-fatehgarh-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिंह सिद्धू का कोई आधार नहीं: चंदूमाजरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिंह सिद्धू का कोई आधार नहीं: चंदूमाजरा
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
Updated Fri, 30 Sep 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब में सांसद प्रेम सिंह चन्दूमाजरा पंथ रत्न स्व: जत्थेदार गुरचरन सिंह टोहड़ा के जन्म दिवस समारोह में प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंदपुर साहिब के सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा है कि पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू का कोई आधार नहीं है। इसलिए सिद्धू के साथ हाथ मिला कर किसी भी पार्टी को कोई लाभ नहीं होगा। चंदूमाजरा बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज में जत्थेदार गुरचरन सिंह टोहड़ा की याद में आयोजित धार्मिक समारोह में हिस्सा लेने आए थे।
इस दौरान चंदूमाजरा पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से नवजोत सिंह सिद्धू के चौथे फ्रंट के साथ समझौता करने संबंधी पूछे सवाल का जवाब दे रहे थे। वहीं आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब में नई कार्यकारिणी का गठन करने पर चंदूमाजरा ने कहा कि छह महीने बाद इन को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।
इससे सिद्ध होता है कि आम आदमी पार्टी का कोई किरदार नहीं है। इससे पहले उन्होंने जत्थेदार टोहड़ा के बारे में कहा कि उन्होंने समूचे जीवन में शिरोमणी अकाली दल और सिक्ख पंथ की चढ़ती कला के लिए बेमिसाल योगदान डाला।
विज्ञापन
एसजीपीसी अंतरिम कमेटी कार्यकारी सदस्य करनैल सिंह पंजोली ने कहा कि जत्थेदार टोहड़ा की विचारधारा पर पहरा देते हुए हमेशा पंथ की चढ़दी कला के लिए काम किया है। इस मौके पर हरविंदर सिंह सेठी द्वारा लिखित ऐतिहासिक नाटक धर्म हेत साका जिन किया का बखूबी मंचन किया गया। चंदूमाजरा ने नाटक के कलाकारों को सम्मानित किया।
इस मौके पर शिअद हलका इंचार्ज दीदार सिंह भट्टी, जिला परिषद् चेयरमैन बलजीत सिंह भुट्टा, मार्केट कमेटी सरहिंद चेयरमैन इंद्रजीत सिंह संधू, चनारथल के चेयरमैन हरभजन सिंह, ब्लाक समिति सरहिंद चेयरमैन दविंदर सिंह बहलोलपुर, जिला परिषद सदस्य अजैब सिंह जख्वाली, पार्षद शेर सिंह और पवन कालड़ा समेत गांवों के पंच सरपंच उपस्थित थे।