फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   National Health Mission, employee, burned an effigy of the government, seeking to regular, Patiala

राष्ट्रीय सेहत मिशन के कर्मियों ने फूंका सरकार का पुतला

Wed, 05 Oct 2016 03:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 05 Oct 2016 03:22 PM IST
विज्ञापन
National Health Mission, employee, burned an effigy of the government, seeking to regular, Patiala
पटियाला में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते मुलाजिम। - फोटो : अमर उजाला
अपनी सेवाओं को रेगुलर कराने के लिए एनआरएचएम मुलाजिमों की ओर से लीला भवन चौक में एनएचएम ज्वाइंट फ्रंट के बैनर तले पंजाब सरकार का पुतला फूंका गया। इससे पहले सभी मुलाजिमों ने सिविल सर्जन दफ्तर में इकट्ठे होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सेहत विभाग के सभी कैडर हड़ताल में शामिल होने के कारण मंगलवार को मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


एनआरएचएम मुलाजिमाें के नेता रघुवीर सिंह और अमरजीत सिंह ने बताया कि सरकार का पहला कर्तव्य बनता है कि सेहत व शिक्षा के क्षेत्र में रेगुलर भर्ती ही करे। उन्होंने कहा कि हर मुलाजिम को बराबर काम के बदले बराबर तनख्वाह दी जानी चाहिए लेकिन प्रदेश सरकार पढ़े-लिखे नौजवान वर्ग के साथ मजाक करती हुई उनको मामूली तनख्वाहों पर ठेके पर भर्ती करके उनका शोषण कर रही है।
विज्ञापन


सेहत विभाग में तकरीबन सारे मुलाजिम सही तरीके से भर्ती हुए हैं लेकिन सरकार उनको रेगुलर करने से पीछे हट रही है। इसके रोष में मंगलवार को एक दिन की कलम छोड़ हड़ताल की गई। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मुलाजिमों को रेगुलर न किया गया तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। ऐसे में इमरजेंसी सेवाओं का भी बायकाट किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरप्रीत सिंह जिला प्रधान पंजाब एड्स कंट्रोल सोसाइटी ने कहा कि पंजाब सरकार लंबे समय से सेहत विभाग में ठेके पर काम कर रहे कच्चे मुलाजिमों को रेगुलर करने का ढिंढोरा पीट रही है लेकिन हकीकत सब के सामने है। सरकार हर फ्रंट पर फेल हुई है जो सरकार कैबिनेट में पास किया हुआ अपना ही प्रस्ताव लागू नहीं कर सकी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed