{"_id":"58edf5624f1c1b9c36cf7462","slug":"murder-of-wife-murder-for-dowry-constable-arrested-mother-in-law-nand-absconding-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेजहत्या का आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेजहत्या का आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार
पटियाला
Updated Wed, 12 Apr 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
arrested
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के आरोपी कांस्टेबल को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे सुनवाई के बाद एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। जबकि केस में अन्य दो आरोपी कांस्टेबल की मां और बहन अभी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
गौरतलब है कि आरोपी कांस्टेबल जगमितर सिंह अपनी पत्नी जसवीर कौर (25) को दहेज की मांग को लेकर तंग-परेशान करता था। जसवीर कौर के भाई के मुताबिक शादी में उन्होंने डस्टर कार दी थी, लेकिन अब जगमितर सिंह 10 लाख कैश की मांग कर रहा था।
मांग पूरी न होने पर वह उसकी बहन को मायके वालों से फोन पर बात नहीं करने देता था और न ही मायके जाने देता था। सोमवार को जसवीर कौर के भाई की मंगनी थी, लेकिन जगमितर ने उसे मंगनी में भी नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
इससे परेशान होकर जसवीर कौर ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी। जगमितर सिंह उस समय घर में था, जबकि उसकी मां मायके गई हुई थी। पुलिस ने मृतक जसवीर कौर के भाई के बयान पर आरोपी कांस्टेबल, उसकी मां व बहन के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया था।