फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Municipal Corporation Election Patiala BJP released list of candidates for 60 wards

Punjab MC Election: पटियाला में भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, 60 वार्डों पर इन्हें बनाया प्रत्याशी

Tue, 10 Dec 2024 07:50 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 10 Dec 2024 07:50 PM IST
सार

पंजाब में 21 दिसंबर को होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए बारी-बारी सभी दल अपने प्रत्याशियों को घोषित कर रहे हैं। भाजपा ने मंगलवार को पटियाला में सभी 60 वार्डों में अपने प्रत्याशियों का एलान किया है। 

विज्ञापन
Municipal Corporation Election Patiala BJP released list of candidates for 60 wards
bjp flag

विस्तार

पंजाब नगर निगम चुनाव के लिए सभी दलों ने कमर कस ली है। 21 दिसंबर को पंजाब में निकाय चुनाव होने हैं। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पटियाला नगर निगम चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। सूची में 60 उम्मीदवारों का नाम शामिल हैं। पटियाला नगर निगम में कुल 60 वार्ड हैं, जिसके लिए भाजपा ने सभी वार्डों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन



इससे पहले चंडीगढ़ में भाजपा नेताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विजय रूपाणी ने की। इसमें कई नामों पर चर्चा की गई। इसके बाद पटियाला के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया गया। इसी बीच मंगलवार को अकाली दल के पूर्व विधायक एनके शर्मा, पूर्व मेयर अमरिंदर सिंह बजाज, जिला प्रधान अमित सिंह राठी समेत अन्य नेताओं ने बैठक करके पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। कहा कि पहले सरपंची व पंची के चुनावों में पंजाब की आप सरकार ने धक्का किया। खतरा है कि इस बार नगर निगम चुनावों में भी पुलिस प्रशासन के बल पर बाकी पार्टियों के उम्मीदवारों से धक्का हो सकता है, लेकिन अकाली दल के सभी कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं और मिलकर चुनाव लड़े जाएंगे। आरोप लगाया कि पंजाब में कोई विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। लोग पूरी तरह से इस सरकार से तंग हैं। अकाली नेताओं ने दावा कि पार्टी चुनाव जीतेगी और पटियाला में मेयर अकाली दल का ही बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन
नगर निगम, नगर काउंसिल व नगर पंचायतों के आम चुनावों और उपचुनावों के लिए मंगलवार को दो नामांकन दाखिल हुए, जबकि सोमवार को पहले दिन एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ था। पटियाला के एडीसी देहाती विकास कम एडीशनल जिला चुनाव अधिकारी अनुप्रिता जौहल ने बताया कि नगर पंचायत भादसों में केवल दो उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed