फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   More than 2.74 lakh people have not yet administered second dose of corona vaccine in Patiala district 

कोरोना को कैसे मिलेगी मात: संक्रमण के मामले बढ़े, पटियाला में 2.74 लाख से अधिक लोगों ने नहीं लगवाई वैक्सीन की दूसरी डोज

Mon, 25 Apr 2022 11:23 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 25 Apr 2022 11:23 AM IST
सार

पंजाब में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के केसों में तेजी आई है। पटियाला जिले तकरीबन रोजाना ही कोरोना केसों की पुष्टि हो रही है। इससे आने वाले दिनों में कोरोना की चौथी लहर के आने की दस्तक का खतरा बन गया है।

विज्ञापन
More than 2.74 lakh people have not yet administered second dose of corona vaccine in Patiala district 
corona vaccine - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी कोरोना के केसों में तेजी आई है, बावजूद इसके लोग महामारी को लेकर जागरूक नहीं हो रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पटियाला जिले में 2.74 लाख से अधिक लोगों ने तय समय पूरा हो जाने के बावजूद अभी तक कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है।

विज्ञापन


जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वीनू गोयल ने बताया कि विभाग के मुलाजिमों की तरफ से बाकायदा इन लोगों को फोन करके टीका लगवाने के लिए कहा जा रहा है। साथ ही प्रोग्राम आयोजित करके लोगों में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता पैदा करने की भी कोशिश की जा रही है। फिर भी लोगों की तरफ से रिस्पांस ढीला ही मिल रहा है। 
विज्ञापन


पंजाब में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के केसों में तेजी आई है। पटियाला जिले तकरीबन रोजाना ही कोरोना केसों की पुष्टि हो रही है। इससे आने वाले दिनों में कोरोना की चौथी लहर के आने की दस्तक का खतरा बन गया है। इन हालात में पटियाला जिले में 2 लाख 74 हजार 176 लोग ऐसे भी हैं, जिनकी कोरोना वैक्सीनेशन की दूसरी डोज की तारीख आ गई है, लेकिन वह लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। इनमें ब्लाक नाभा में 6974, ब्लाक समाना में 11763, ब्लाक राजपुरा में 18188, भादसों में 17778, दूधनसाधां में 32591, हरपालपुर में 16437, कालोमाजरा में 19288, कौली में 25197, शुतराणा में 39175, पटियाला शहर में 86785 लोग हैं। जिले में अब तक 25 लाख 82 हजार 998 लोगों की वैक्सीनेशन हो गई है। इनमें 14 लाख 75 हजार 616 ने पहली डोज ली है। इनमें 12 से 14 साल के आयु वर्ग के 20989, 15 से 17 साल के आयु वर्ग के 72711, 18 साल से अधिक की आयु वाले 13,81,916 शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 10 लाख 73 हजार 695 लोग दूसरी डोज लेने के बाद पूरी तरह से वैक्सीनेट हो चुके हैं। इनमें 12 से 14 साल की आयु वर्ग के 1493, 15 से 17 साल के आयु वर्ग वाले 36283 और 18 से अधिक के आयु वर्ग वाले 10 लाख 35 हजार 919 शामिल हैं। इसके अलावा 33,687 ने बूस्टर डोज ली है। रविवार को 262 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली और 533 ने दूसरी डोज ली। 


गौरतलब है कि कोविशील्ड की दूसरी डोज 84 और को-वैक्सीन की दूसरी डोज 28 दिनों के बाद लगाई जाती है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वीनू गोयल ने कहा कि अगर लोग इसी तरह से इस महामारी को लेकर लापरवाही दिखाएंगे, तो इसे कैसे हराया जा सकेगा। उन्होंने माना कि कोरोना के केसों में अब दोबारा से तेजी आ गई है। ऐसे में लोगों को जल्द से जल्द अपनी ड्यू दूसरी डोज लगवा लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed