फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Model Senior Secondary School, teachers' hunger strike, freaked out, protesting, Sunam, Sangrur

मरणव्रत पर बैठे दोनों शिक्षकों की हालत खराब होने लगी

Mon, 29 Aug 2016 08:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Mon, 29 Aug 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
Model Senior Secondary School, teachers' hunger strike, freaked out, protesting, Sunam, Sangrur
सुनाम के गांव गंडुआं में नारेबाजी करते भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
गांव गंडुआं के एफसीएस आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चार दिन से मरणव्रत पर बैठे दोनों शिक्षकों राशि गोयल और तनवीर खान की हालत बिगड़ने लगी है। आंदोलनकारियों का दावा है कि दोनों शिक्षकों का भार करीब पांच किलो कम हो गया है। वहीं दूसरी ओर सोमवार को स्कूल के तीन अन्य टीचर कमलजीत कौर, संदीप कुमार और अमनदीप शर्मा क्रमवार 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे। 
विज्ञापन


टीचरों ने कक्षाओं का बहिष्कार करके स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने मांग की कि सीबीएसई की तर्ज पर उन्हें वेतन दिया जाए और रेगुलर करें। इसके अलावा अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएं। शिक्षकों ने कहा कि है कि तीन माह पहले स्कूल को संचालित करने वाली प्रबंधक कमेटी तथा कंपनी ने लिखित रूप से मांगें पूरा करने का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में कंपनी के मुख्यालय में कई बार बैठकें हो चुकी हैं। 25 अगस्त को भी इसी सिलसिले में बैठक हुई, लेकिन मांगों को लागू नहीं किया गया है। पांच साल से इन स्कूलों में शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं और इसके एवज में उन्हें प्रोत्साहित करने के बजाय प्रताड़ित किया जा रहा है। इस मौके पर अमनदीप शर्मा, अमन रानी, सतनाम सिंह, हरविंदर सिंह, ओम प्रकाश, राहत मोदगिल, रेणू बाला हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed