फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Mobile bus, science, Pushpa Gujral Science City, Kapurthala, School, Patiala

बच्चों को विज्ञान के तथ्यों से अवगत कराएगी मोबाइल बस

Tue, 10 May 2016 07:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 10 May 2016 07:09 PM IST
विज्ञापन
Mobile bus, science, Pushpa Gujral Science City, Kapurthala, School, Patiala
पटियाला में पुष्पा गुजराल साइंस सिटी कपूरथला की बस को देखते डीसी रामवीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
जिले के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में बच्चों को विज्ञान की रोचक और महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए पुष्पा गुजराल साइंस सिटी कपूरथला की बस को मंगलवार को डीसी रामवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाई। इस मोबाइल बस को आने वाले दिनों में जिले के सात सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि विज्ञान की जानकारी को यदि हम प्रयोगों के माध्यम से लाइव दिखाते हैं तो विद्यार्थियों को समझने में खासी आसानी रहती है। विज्ञान में थ्योरी अपनी जगह है लेकिन प्रैक्टिकल के बिना सांइस को समझना बेहद मुश्किल है। वर्तमान में तकनीक ने बहुत से प्रयोगों के आकार को कम कर दिया है। यही वजह है कि हम एक मोबाइल बस में कई प्रयोगों को एक ही स्थान पर दिखाने में सक्षम हो पाए हैं। इससे बच्चों का विज्ञान के प्रति रुझान बढ़ेगा। 
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी हरिंदर कौर ने बताया कि यह बस मंगलवार को पटियाला तहसील के भुनरहेड़ी, 11 मई को बहादुरगढ़ स्कूल, 12 मई को राजपुरा तहसील में पबरी स्कूल, 13 को पटियाला तहसील के शेखुपुर, 16 मई को पातड़ां तहसील में शुतराणा, 18 मई को नाभा तहसील में भादसों और 19 मई को सन्नौर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कन्या में विद्यार्थियों के लिए भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस की प्रोजेक्ट एसोसिएट शिल्पा शर्मा ने बताया कि इस बस में विज्ञान संबंधी मन में उठने वाले सवालों को सरल तरीके से व डिजिटल और इलेक्ट्रिक तकनीक की मदद से दिखाया गया है। विशेष रूप से रोजमर्रा प्रयोग में आने वाली वैज्ञानिक जानकारी के साथ-साथ नशे के सेहत पर प्रभाव, स्वच्छता, इंसानी शरीर के रहस्यों, ताकत, बनावट व क्षमता के बारे में बताया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed