फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   MLA Kuljeet Singh Nagra, celebration, loan of farmers will be forgiven, Fatehgarh Sahib

किसानों का कर्ज जल्द माफ होगा: विधायक

Sun, 26 Mar 2017 03:17 PM IST
फतेहगढ़ साहिब
फतेहगढ़ साहिब Updated Sun, 26 Mar 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
MLA Kuljeet Singh Nagra, celebration, loan of farmers will be forgiven, Fatehgarh Sahib
फतेहगढ़ साहिब में विधायक कुलजीत सिंह नागरा का सम्मान करते हुए सोसायटी सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
जिले के गांव संगतपुरा सोढियां में संगतपुरा बहुउद्देशीय सहकारी कृषि सभा लिमिटेड संगतपुरने छठा मुनाफा बांट समागम कराया। अध्यक्षता सुरिंदर सिंह ने की। मुख्य मेहमान विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने किसानों की कर्जमाफी की वादा जल्द पूरा करने का एलान किया। 
विज्ञापन


समागम की शुरुआत राय सिंह ढिल्लों ने अन्न दाता मेरे देश का, कर्जे में डूबा कविता से की। डीआर नरेश गोयल ने सहकारिता विभाग की प्राप्तियां और स्कीमों से अवगत करवाया। विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने मंच से कहा कि पंजाब के किसानों की हालत से सारा देश भलीभांति जानता है।
विज्ञापन


किसान की हालत को सुधारने के लिए पंजाब सरकार जुट चुकी है। किसानों के साथ किया गया कर्जमाफी का वादा हर हाल में जल्द ही पूरा किया जाएगा। नागरा ने कहा कि अच्छे काम की शुरुआत में कुछ समय जरूर लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन सरकार ने प्रण किया है कि पंजाब को नशा, भ्रष्टाचार और माफिया राज से मुक्त करेंगे। इसमें सभी लोगों के सहयोग की जरूरत है। नागरा ने कहा कि अगर कोई अफसर एवं सरकारी कर्मी किसी काम के बदले रिश्वत की मांग करता है तो उसकी सूचना दी जाए। 

सेक्रेटरी कुलवंत सिंह ने बताया कि सोसायटी मुनाफे में चल रही है। इस वर्ष मिलने वाला लाभ 2 लाख 75 हजार रुपये सोसायटी सदस्यों को बांट दिया गया है। भारतीय किसान यूनियन के प्रधान पिछौरा सिंह ने सभी का धन्यवाद किया गया।


इस मौके एआर संध्या शर्मा, सोसायटी इंस्पेक्टर करनप्रताप सिंह, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसवंत सिंह, कमेटी सदस्य गुरदयाल सिंह, रणजीत सिंह, गुरदीप सिंह, मेवा सिंह, सुखवीर सिंह, पूर्वाध्यक्ष नेत्र सिंह, कुलवंत सिंह सैक्ट्री, गुरमीत सिंह बिट्टू, गुरमुक्ख सिंह पंडराली, भूपिन्दर बधौछी, बलजिन्दर सिंह अतापुर, रजिन्दर चनारथल खुर्द, स्वर्न सिंह भुल्लर, बहादर सिंह सानीपुर, परमवीर टिवाना, प्रमोद कुमार, अमित कुमार, परमिंदर सिंह नोनी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed