फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Ministerial Services Association, strike up the pen, bike rally, demonstration, Sangrur

मिनिस्टीरियल मुलाजिमों ने निकाली बाइक रैली

Wed, 26 Oct 2016 02:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Wed, 26 Oct 2016 02:56 PM IST
विज्ञापन
Ministerial Services Association, strike up the pen, bike rally, demonstration, Sangrur
संगरूर में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते बाइक रैली निकालते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
अपनी मांगों को लेकर एक सप्ताह से कलम छोड़ हड़ताल पर चल रहे मिनिस्टीरियल सर्विसिज एसोसिएशन के आह्वान पर विभिन्न विभागों के मुलाजिमों ने बाइक रैली निकाली। इसके बाद लाल बत्ती चौक में कुछ समय के लिए जाम लगाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


यूनियन की जिलाध्यक्ष पवित्र कौर ग्रेवाल के नेतृत्व में किए इस रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन के महासचिव राजवीर बड़रूखां ने कहा कि मुलाजिम अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही जिसकी वजह से मुलाजिमों में सरकार प्रति रोष है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों को पूरा करे अन्यथा आगामी विधानसभा चुनाव दौरान मुलाजिमों के गुस्से का सामना करने के लिए तैयार रहे। 

उन्होंने स्टेनो टाइपिस्ट की तरक्की में बाधा बने 15 मार्च, 2015 का नोटिफिकेशन रद्द करके स्केलों में खामियां तुरंत दूर करने, जनवरी 2004 के बाद भर्ती हुए मुलाजिमों को पुरानी पेंशन के घेरे में लाया जाए, बेसिक पे देने वाली शर्त रद्द करने आदि मांगों को पूरा करने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर बलविंदर कौर सोही, अमृतपाल कौर, राकेश शर्मा, राकेश जैन, गुरदर्शन सिंह, परमजीत सिंह, कुलदीप कांत, अमन ठाकुर, गुरमेल कौर, अमनदीप कौर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed