{"_id":"68372183b966f6be0906416d","slug":"mercury-reached-near-44-degrees-weather-will-change-from-today-alert-for-six-days-patiala-news-c-284-1-ptl1001-8236-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पारा 44 डिग्री के पास पहुंचा, आज से बदलेगा मौसम, छह दिनों के लिए अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पारा 44 डिग्री के पास पहुंचा, आज से बदलेगा मौसम, छह दिनों के लिए अलर्ट
विज्ञापन
-तेज धूल भरी हवाएं चलेंगी, बारिश की भी संभावना
-- -
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में बुधवार को गर्मी ने तीखे तेवर दिखाए और पारा 44 डिग्री के पास पहुंच गया। राज्य के तापमान में 1.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री ऊपर हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने वीरवार से पंजाब में छह दिनों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान वीरवार व शुक्रवार को मौसम ज्यादा खराब रहेगा। इन दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है, जिसके तहत पंजाब में कई जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलेंगी और बारिश की भी संभावना है। इसके बाद चार दिन पंजाब में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश पड़ेगी। इस दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है।
बुधवार को सबसे अधिक 43.8 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का अधिकतम पारा 40.9 डिग्री, लुधियाना का 41.3 डिग्री, पटियाला का 40.6 डिग्री, पठानकोट का 39.2 डिग्री, बठिंडा का 42.0 ड़िग्री, होशियारपुर का 38.2 डिग्री, फिरोजपुर का 39.7 डिग्री, जालंधर का 38.3 डिग्री दर्ज किया गया।