फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   meeting for sarbat khalsa, punjab, fatehgarh sahib

सरबत खालसा बुलाने के लिए चार घंटे चली बैठक

Thu, 05 Nov 2015 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Thu, 05 Nov 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन
meeting for sarbat khalsa, punjab, fatehgarh sahib
गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहब के भाई गुरमुख सिंह सभा हॉल में 10 नवंबर को
विज्ञापन
होने वाले सरबत खालसा के लिए अकाली दल पंच प्रधानी, दल खालसा की सहमति के लिए बैठक बुलाई गई।

चार घंटे चली बैठक मतभेदों की भेंट चढ़ गई। अगले दिनों में मीटिंगों का सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा। शिरोमणी अकाली दल अमृतसर के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान, खालसा एक्शन कमेटी के कनवीनर भाई मोहकम सिंह, यूनाइटेड अकाली दल के भाई गुरदीप सिंह बठिंडा, सूरत सिंह खालसा के बेटे रविंदर सिंह गोगी, दमदमी टकसाल के भाई अमरीक सिंह अजनाला, बीबी प्रीतम कौर के अलावा विभिन्न सिख संगठनों के प्रतिनिधियों ने बेअदबी को कौम का मसला बताया।
 
सिमरनजीत सिंह मान ने माना कि पंच प्रधानी और दल खालसा के सरबत खालसा बुलाने को लेकर मतभेद हैं जो आने वाले दिनों में दूर हो जाएंगे। इसके लिए शुक्रवार को भी मीटिंग बुलाई गई है। उन्होंने बताया कि सरबत खालसा में अमेरिका, कनाडा, यूरोप और इंग्लैंड समेत विदेशों से भी सिख संगत बड़ी संख्या में शमूलियत करेगी।
वहीं पंच प्रधानी के भाई हरपाल सिंह चीमा और बलदेव सिंह सिरसा ने कहा कि सरबत खालसा पर उन्हें सैद्धांतिक एतराज हैं, क्योंकि सरबत खालसा में लोगों की संख्या दिखाई जा रही है। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। लोगों की इच्छा शक्ति को किसी विधि के मुताबिक प्रकट करके मान्यता मिलने को सरबत खालसा कहा जाता है।

इस मौके पर खालसा एक्शन कमेटी के कनवीनर भाई मोहकम सिंह ने कहा कि पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर हुई श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के असली दोषियों को गिरफ्तार करने तक पंजाब सरकार के मंत्री अपनी गाड़ियों की लाल बत्तियां उतारकर अपनी गाड़ियों में रख लें। इस मौके पर प्रो. महेन्दरपाल सिंह, रेशम सिंह, परमजीत सिंह, गुरभेज सिंह यू.एस.ए, मनधीर सिंह मंझपुर, सिक्ख फेडरेशन के बलवंत सिंह गोपाला, सिख मिशनरी के जसपाल सिंह, जसकरन सिंह काहन सिंह वाला, गुरनाम सिंह चंडीगढ़, बुद्धिजीवी करमजीत सिंह, रणदेव सिंह देबी, शिंगारा सिंह बडला, रणजीत सिंह चीमा, हरमिन्दर सिंह दिल्ली और गुरजंट सिंह उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed