फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Married death, bodies, laws, performance, Sangrur

विवाहिता का शव ससुराल के समक्ष रखकर प्रदर्शन

Sun, 24 Apr 2016 03:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Sun, 24 Apr 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
Married death, bodies, laws, performance, Sangrur
सुनाम में रोष प्रदर्शन करते विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि। - फोटो : अमर उजाला
 दहेज की भेंट चढ़ी सीता रानी के हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी तथा हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर यूनियन, शहीद भगत सिंह आजाद सोच यूनियन तथा मृतका के मायके पक्ष ने अपनी आवाज बुलंद की। भारी संख्या में जुटी महिलाओं ने सीता रानी की लाश को उसके ससुराल वालों के घर के समक्ष रखकर जोरदार नारेबाजी करके रोष जताया। गीता रानी, रानी पाल, परमजीत कौर, सूरज भान ने कहा कि रोजाना ही सीता रानी को दहेज लाने के लिए तंग किया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि सीता रानी की हत्या करने के बाद ससुराल वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। डीएसपी जगतप्रीत सिंह ने कहा कि मृतका सीता रानी के मौत का कारण का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। यदि मारपीट की पुष्टि हो गई तो हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed