फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Bikram Singh Majithia life in danger in Patiala jail security increased

बिक्रम मजीठिया की जान को खतरा: पटियाला जेल में अलग बैरक में भेजा गया, सुरक्षा कड़ी की गई, अंदर ही खाना-पानी मिलेगा

Fri, 25 Mar 2022 11:00 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Fri, 25 Mar 2022 11:00 PM IST
सार

जेल अधीक्षक ने साफ किया कि मजीठिया को कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया गया है। मजीठिया जेल का खाना खा रहे हैं और जेल के गद्दे पर सोते हैं। उन्हें कूलर, एसी व टीवी वगैरह की भी सुविधा नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Bikram Singh Majithia life in danger in Patiala jail security increased
बिक्रमजीत मजीठिया - फोटो : फाइल

विस्तार

नशा तस्करी के केस में पटियाला की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत मजीठिया की जान को खतरा है। एडीजीपी (सुरक्षा) ने पटियाला जेल प्रशासन को पत्र लिखकर मजीठिया के लिए जेल में कड़े सुरक्षा प्रबंध करने का आदेश जारी किया है। इसके बाद मजीठिया की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


जेल अधीक्षक शिवराज सिंह नंदगढ़ ने बताया कि पत्र के मिलने के बाद मजीठिया को अलग बैरक में स्थानांतरित कर दिया गया है। इस ओर किसी कैदी या हवालाती को जाने की अनुमति नहीं है। अगर कोई भी उस तरफ आता जाता दिखा तो पूछताछ की जाएगी। मजीठिया को भी बैरक से बाहर नहीं आने दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


खाना-पानी सब अंदर ही मुहैया कराया जा रहा है। मजीठिया ने शुक्रवार को जेल के अंदर बने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने की इच्छा जताई तो उन्हें कड़ी सुरक्षा में ले जाया गया। जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल के सहायक अधीक्षक की अगुवाई में जेल मुलाजिम दिन रात मजीठिया की बैरक के बाहर कड़ा पहरा दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधीक्षक ने साफ किया कि मजीठिया को कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया गया है। मजीठिया जेल का खाना खा रहे हैं और जेल के गद्दे पर सोते हैं। उन्हें कूलर, एसी व टीवी वगैरह की भी सुविधा नहीं दी गई है।


जेल मंत्री बोले- वीआईपी ट्रीटमेंट किसी को नहीं
पंजाब के जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भी साफ किया कि जेल में किसी भी कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया जाएगा। हर कैदी के साथ जेल मैनुअल के मुताबिक एक जैसा व्यवहार होगा। साथ ही कहा कि अगर कोई भी जेल अधिकारी किसी कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट देते और तस्करी आदि में संलिप्त पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed