{"_id":"585e40274f1c1ba107e3b4ae","slug":"mail-add-martyr-100-cctv-cameras-3322-policemen-traffic-routes-altering-the-ssp-fatehgarh-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद जोड़ मेल में 100 कैमरे, 3322 पुलिस कर्मियों की सुरक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद जोड़ मेल में 100 कैमरे, 3322 पुलिस कर्मियों की सुरक्षा
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
Updated Sat, 24 Dec 2016 03:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर सेंट्रल कंट्रोल रूम में ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा बारे जानकारी देते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदों की पावन धरती श्री फतेहगढ़ साहिब में 25 से लेकर 27 दिसंबर तक होने वाले शहीदी जोड़ मेल को लेकर देश विदेश से आने वाली लाखों संगत की बेहतर सुविधा के लिए जिला पुलिस प्रशासन की ओर से विभिन्न रास्तों से यातायात प्रबंध किए गए हैं। जिले में नए एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने फतेहगढ़ साहिब को पांच जोन में बांटा है। हरेक सेक्टर का इंचार्ज एक कमांडेंट रैंक के अधिकारी को लगाया गया है।
गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के समीप टिल्ले पर आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी जीएस भुल्लर ने कहा कि पुलिस विभाग के पांच कमांडेंट 13 एसपी और 30 डीएसपी समेत कुल 3332 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी संगत के लिए लगाई गई है। सुरक्षा के लिए पूरे इलाके में 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
इसके अतिरिक्त समाज विरोधी तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए 51 नाके लगाए जाएंगे। इसके साथ ही 25 पुलिस सहायता केंद्र भी यहां पर बनाए गए हैं। 25 पुलिस सहायता केंद्रों में किसी भी तरह की गुमशुदगी संबंधी जानकारी हासिल की जा सकेगी। इन केंद्रों पर कोई भी व्यक्ति पुलिस की सहायता हासिल कर सकता है।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 20 मुफ्त पार्किंग बनाईं गई हैं। सुरक्षा और सुविधा के लिए 9 निगरानी चौकियां, 14 पैदल गश्त टीमें, 8 घुड़सवार गश्त टीम और 20 मोटर साइकिल गश्त टीम और 24 घंटे ड्यूटी देगी। इसके अतिरिक्त संगत की सुविधा के लिए 6 परिवर्तन रुट बनाए गए हैं जिससे रोजमर्रा का सफर करने वाले यात्रियों को किसी किस्म की परेशानी का सामना न करना पड़े।
आने जाने के लिए इन रास्तो को चुने
टी प्वाइंट बडाली आला सिंह बाया बडाली आला सिंह से साधूगढ़ से खरोड़ा पटियाला जाने के लिए, साधूगढ़ से सरहिंद, गोबिंदगढ़, अमलोह, मालेर कोटला, खन्ना लुधियाना जाने के लिए। टी-प्वाइंट, भैरोंपुर बाइपास रोड बाया मंडोफल से शमशेर नगर चौक से माधोपुर चौंक और ओवर ब्रिज से जीटी रोड पटियाला सरहिंद, गोबिंदगढ़ अमलोह, मालेर कोटला, खन्ना, लुधियाना जाने के लिए।
पुराने ओवर ब्रिज से समशेर नगर चौक से मंडोफल से टी प्वाइंट भैरोंपुर, चंडीगढ़ जाने के लिए, भैरोपुर से चुन्नी से गड़ागां, मोरिंडा और रोपड़ जाने के लिए बस्स स्टैंड खरोड़ा से बाया साधूगढ़ से हंसाली बाया बडाली से चंडीगढ़ और चुन्नी कलां, मोरिंडा और रोपड़ जाने के लिए टी प्वाइंट नजदीक उषा माता मंदिर बाइपास रोड बस्सी पठाना बाया जडख़ेलां चौक से गांव फिरोजपुर से गोबिंदगढ़, रजवाहा लिंक रोड से गांव तलाणियां से डेरा मीरा मीर से गोबिंदगढ़, अमलोह, खन्ना, मालेर कोटला और लुधियाना जाने के लिए टी प्वाइंट नजदीक आईटीआई बस्सी पठाना बाया, बसी पठाणा से शहीदगढ़ से फतेहपुर अराइयां से रायपुर गुजरां से दुफेड़ा मोड़ से भैरोंपुर से चंडीगढ़ जाने और आने के लिए, दुफेड़ा मोड़ से टी प्वाइंट भैरोंपुर से मंडोफल से शमशेर नगर चौक से ओवर ब्रिज से जीटी रोड से पटियाला, जीटी रोड सरहिंद, गोबिंदगढ़, अमलोह, खन्ना और मालेर कोटला जाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।