फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Living in the apartment of 40 yards 78 lakh Electricity bill

40 गज के मकान में रहने वाले का बिजली बिल 78 लाख रूपये

Fri, 05 Feb 2016 03:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा Updated Fri, 05 Feb 2016 03:18 PM IST
विज्ञापन
Living in the apartment of 40 yards 78 lakh  Electricity bill
राजपुरा में लोगों के पास पहुंचे बिजली के बिलों ने होश उड़ाकर रख दिए इतना ही नहीं एक 40 गज के मकान में रहने वाले उपभोक्ता का बिल तो करीब 78 लाख रूपये आने से वह सुबह से ही पावरकॉम के दफतर में चक्कर लगाता रहा।
विज्ञापन


इसके अलावा इलाके और भी काफी संख्या में बेतहाशा वृद्धि में बिजली के बिल आने से लोग बेहद परेशान दिखे। राजपुरा के सनातन धर्म मंदिर के नजदीक रहने वाले विजय कुमार पुत्र गुलाब चंद ने बताया कि उसका हमेशा दो से तीन हजार रूपये का हर दो महिने बाद बिल आता है लेकिन इसबार उसका बिल 77 लाख 88हजार 160 रूपये आने से वह बेहद परेशान हैं इसके लिए आज सारा दिन बिजली बोर्ड के चक्कर काटने में निकल गया।
विज्ञापन


बोर्ड कर्मचारी केवल आशवासन देकर मंगलवार तक बिल ठीक करने की बात कह रहे हैं। इसके अलावा इसी महले में रहने वाले कंवर भान की विधवा लीलावंती ने बताया कि उसका दो महिने का बिल हमेशा दो हजार रूपये के करीब आता है लेकिन इस बार 16हजार 440 रूपये आ गया जिससे हमारे घर में परेशानी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं इसी मोहल्ले के करीब एक दर्जन अन्य परिवारों के बिल भी भारी संख्या में आने से लोग परेशान होकर सारा दिन बिजली बोर्ड के दफतर में चक्कर लगाने को मजबूर हो गए।

वहीं पावरकॉम के रैवन्यू अकाउंटैंट राजीव डावरा का कहना है कि फोर फिगर मीटर हैं लेकिन गलती से सिक्स फिगर का बिल उपभोगता के पास पहुंच रहा है इसके लिए उच्चाधिकारियों से बातचीत की जा रही है।


उन्होंने बताया कि आज सुबह से करीब 20 उपभोगताओं के बढ़े हुए बिल हमारे पास आ चुके हैं जिसे हमने मंगलवार तक ठीक करवाकर देने की बात कही है।

पावरकॉम के एसडीओ गुरिन्द्र सिंह का कहना है कि यह तकनीकी खराबी केवल राजपुरा में नहीं है यह पूरे पंजाब में चल रही है जिसका कारण है कि लोगों के भारी रकम के बिल आ रहे हैं उन्होंने बताया कि सभी उपभोगताओं को आशवासन दिया गया है कि उनके बिल ठीक करवाकर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed