फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Like Congress, now AAP is also trying to cheat Punjabis: Sukhbir Badal

कांग्रेस की तरह अब आप भी पंजाबियों को ठगने की कोशिश में-सुखबीर बादल

Sun, 06 Feb 2022 10:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Like Congress, now AAP is also trying to cheat Punjabis: Sukhbir Badal
पटियाला। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि झूठे वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस ने लोगों को ठगा है। अब उसी की तर्ज पर आप भी ठगने की कोशिश में है। बाद राजपुरा से प्रत्याशी चरनजीत सिंह बराड़ के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सुखबीर बादल ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से बुढ़ापा पेंशन, आटा-दाल और शगुन योजनाओं सहित कोई सामाजिक लाभ वहां की जनता को नहीं दिया गया है। दिल्ली में किसानों को मुफ्त बिजली नहीं मिलती है। बिजली भी 12 से 13 रुपये प्रति यूनिट की अत्यधिक दरों पर दी जाती है। केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर पंजाब की नदियों का पानी दिल्ली और हरियाणा को देने की मांग की थी।
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए बादल ने कहा कि खेती का कर्ज माफ करना हो, घर-घर रोजगार देना, बेरोजगारी भत्ता 2500 रुपये प्रति माह करना व अन्य कोई वादा हो किसी को पूरा नहीं किया गया है। शिअद-बसपा सरकार के गठन के तुरंत बाद प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याएं हल होंगी और एक लाख सरकारी और 10 लाख निजी क्षेत्र की नौकरियों का सृजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed