फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Leader, custody, Dalit, police station, hoop, protesting, picketing, Sangrur

नेताओं को उठाने पर दलितों ने थाना घेरा

Sat, 04 Jun 2016 03:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Sat, 04 Jun 2016 03:05 PM IST
विज्ञापन
 Leader, custody, Dalit, police station, hoop, protesting, picketing, Sangrur
प्रदर्शन - फोटो : डेमो फोटो
बीडीपीओ दफ्तर में गांव कलौदी की आरक्षित हिस्से की जमीन की बोली दौरान पुलिस ने तीन दलित नेताओं को गिरफ्तार करके थाने में बंद कर दिया। इसके बाद भड़के दलितों ने थाना सिटी का घेराव करके जमकर नारेबाजी की। हालांकि इसके बाद पुलिस ने तीनों नेताओं को छोड़ दिया। इस मौके पर जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी के जिलाध्यक्ष मुकेश मलौद ने कहा कि बीडीपीओ दफ्तर में गांव कलौदी की आरक्षित जमीन की बोली रखी गई थी। जब दलित जमीन की बोली के लिए दफ्तर में गए तो पहले ही गांव की पंचायत तथा अन्य कुछ जनरल वर्ग के लोग मौजूद थे जिसका दलितों ने विरोध जताना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद गांव के धनाढ्यों ने दलितों से धक्केशाही करनी की कोशिश की और पुलिस को फोन करके बुला लिया। पुलिस ने तीन दलित नेताओं मेला सिंह, गुरतेज सिंह और मनदीप सिंह को गिरफ्तार करके थाने में बंद कर दिया। तीनों नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर थाना सिटी का घेराव करके धरना लगा दिया गया। इस दौरान दलित नेताओं ने कहा कि उन्हें जमीन कम रेट पर दी जाए। इसके साथ ही मांग रखी कि दलितों में फूट डालने और विवाद खड़ा करने वाले गांव के पूर्व सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed