फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Lawyer claims- Majithia was kept with 9 other prisoners in Nabha jail

Patiala News: वकील का दावा- नाभा जेल में मजीठिया को 9 और कैदियों के साथ रखा

Thu, 17 Jul 2025 08:13 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
Lawyer claims- Majithia was kept with 9 other prisoners in Nabha jail
-कहा- जेल नियमों का पालन नहीं, सिर्फ मान की मर्जी के नियम चल रहे
विज्ञापन

-मजीठिया पर 24 घंटे सीसीटीवी के जरिये नजर रखे मान, मामले को कोर्ट में उठाएंगे
---
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। आय से अधिक संपत्ति मामले में नाभा जेल में बंद शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से वीरवार को उनके वकील अर्शदीप सिंह कलेर ने मुलाकात की। मीडिया से बातचीत में पंजाब सरकार पर सवाल उठाते हुए कलेर ने कहा कि इस जेल में सबसे ज्यादा गैंगस्टर बंद हैं। इसलिए जेल मैनुअल के मुताबिक मजीठिया को ऑरेंज कैटेगरी में रखा जाना चाहिए था लेकिन उनको 9 और कैदियों के साथ रखा गया है। एक तरफ सुरक्षा का हवाला देते हुए मजीठिया को गुपचुप तरीके से अदालत ले जाया जा रहा है। दूसरी तरफ मजीठिया की जेल में सुरक्षा को नजरअंदाज किया जा रहा है। कलेर ने आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सीसीटीवी कैमरों के जरिये 24 घंटे जेल में मजीठिया की निगरानी रख रहे हैं। इस मामले में अदालत में सवाल उठाए जाएंगे।

मजीठिया के वकील अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि नाभा की नई जिला जेल में पंजाब जेल नियमों का पालन नहीं हो रहा है। सिर्फ सीएम मान की मर्जी के नियमों का पालन हो रहा है। साथ ही कहा कि पुलिस रिमांड के दौरान वह एक घंटे के लिए मिल सकते थे लेकिन जेल प्रशासन ने आधे घंटे में चार चक्कर लगा दिए। जेल सुपरिंटेंडेंट ने उन्हें बार-बार कहा कि अब आपके जाने का समय हो गया है। कलेर ने कहा कि जब उन्होंने सुपरिंटेंडेंट से पूछा कि क्या यह मुलाकात जेल नियमों के अनुसार हो रही है या भगवंत मान के निर्देशानुसार। कलेर ने आरोप लगाया कि सरकार के विधायकों के लिए अलग नियम हैं, क्योंकि गज्जन माजरा जैसे नेता जेल में नहीं बल्कि अस्पताल में रहे और वहीं से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन के पास ऐसा नियम है जो वकील को मिलने से रोक सके। उन्होंने अदालत से मांग की है कि जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाए। जेल नियम केवल मजीठिया के लिए हैं। अलग नियम क्यों बनाए गए हैं। वह यह सवाल अदालत में उठाएंगे। एक सवाल के जवाब में कलेर ने कहा कि मजीठिया चढ़दी कला में हैं। उन्होंने कहा कि जेल के कैमरों को देखने के बजाय भगवंत मान को राज्य पर ध्यान देना चाहिए। मुख्यमंत्री 24 घंटे नाभा जेल के कैमरों पर ही नजर रखते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल सुपरिंटेंडेंट सिर्फ पंजाब के मुख्यमंत्री की बात मान रहे हैं। जेल नियमों के मुताबिक नहीं चल रहे। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई को मजीठिया की जमानत पर बहस होगी और इस पर फैसला जल्द आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed