फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Lathi charge on unemployed teachers in patiala

बेरोजगार अध्यापकों पर भांजीं लाठियां, 142 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, दो ने भाखड़ा में लगाई छलांग

Sun, 11 Apr 2021 06:43 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
Lathi charge on unemployed teachers in patiala
रविवार को पटियाला में बेरोजगार अध्यापकों पर लाठियां भांजती पुलिस। - फोटो : PATIALA
रोजगार की मांग पूरी न होने पर मोती महल का घेराव करने जा रहे बेरोजगार अध्यापकों की दो जत्थेबंदियों पर पुलिस ने रविवार को जमकर लाठियां भांजीं। जिसके बाद 142 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, पुलिस प्रशासन के इस रवैये से भड़के दो बेरोजगार ईटीटी टेट पास अध्यापकों ने पटियाला-संगरूर रोड पर पसियाना पुल से भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। हालांकि मौके पर मौजूद गोताखोरों ने तुरंत नहर में कूदकर दोनों बेरोजगारों को बचा लिया। खबर लिखे जाने तक बेरोजगार साझा मोर्चा के गिरफ्तार 17 बेरोजगारों को पुलिस ने रिहा कर दिया गया था, जबकि बेरोजगार ईटीटी टेट पास अध्यापक यूनियन के नुमाइंदे पुलिस हिरासत में थे।
विज्ञापन

दरअसल, एक तरफ बेरोजगार साझा मोर्चा ने रविवार को दोपहर 12 बजे पटियाला में मोती महल के घेराव का ऐलान किया था। दूसरी तरफ बेरोजगार ईटीटी टेट पास अध्यापक यूनियन ने भी दोपहर डेढ़ बजे मोती महल के घेराव की घोषणा की थी। बेरोजगार साझा मोर्चा ने तय समय के मुताबिक दोपहर 12 बजे सरकारी राजिंदरा अस्पताल के नजदीक से मोती महल के लिए कूच किया। ठीकरीवाला चौक पर बैरिकेड लगाकर पुलिस ने इन्हें रोक लिया। लेकिन बेरोजगार साझा मोर्चा के नुमाइंदे बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ गए।
विज्ञापन

इसके बाद वाईपीएस चौक के नजदीक लगे बैरिकेड को तोड़ने की जब इन्होंने कोशिश की, तो पुलिस से इनकी काफी धक्कामुक्की हुई। न मानने पर पुलिस ने बेरोजगार साझा मोर्चा के नुमाइंदों पर लाठीचार्ज कर दिया। बाद में करीब 17 नुमाइंदे, जिनमें 9 लड़कियां भी थीं, उन्हें बसों में बिठाकर गिरफ्तार करके भूनरहेड़ी पुलिस चौकी ले जाया गया। गौरतलब है कि बेरोजगार साझा मोर्चा में टेट पास बेरोजगार बीएड टीचर, बेरोजगार मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर, बेरोजगार आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके मोर्चा के ओहदेदार सुखविंदर सिंह ढिलवां ने बताया कि पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मोर्चे की मंगलवार को मोती महल में सांसद परनीत कौर साथ मीटिंग तय हो गई है। इस दौरान रोजगार की मांग करने के साथ भरती में आयु सीमा में छूट देने की मांग की जाएगी।

गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही भाखड़ा नहर में लगाई छलांग
उधर, जब बेरोजगार ईटीटी टेट पास अध्यापक यूनियन के नुमाइंदे बारादरी बाग में मोती महल के घेराव के लिए कूच करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच पुलिस वहां पहुंच गई। यूनियन के ओहदेदार संदीप सामा ने बताया कि पुलिस ने बेरोजगारों पर लाठियां भांजीं और 125 से ज्यादा उनके साथियों को गिरफ्तार कर ले गई। उधर जैसे ही इसकी खबर बाहर के जिलों से पटियाला पहुंच रहे उनके साथियों को लगी तो दो साथी अमन कंबोज और भारत फाजिल्का ने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। जिन्हें गोताखोरों ने बचा लिया। उधर, डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट समेत आम आदमी पार्टी ने पटियाला में बेरोजगार अध्यापकों पर पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किए जाने की निंदा की गई है।

रविवार को पटियाला में मोती महल के घेराव को जा रहे बेरोजगार अध्यापकों में शामिल महिलाओं को गिरफ्त?

रविवार को पटियाला में मोती महल के घेराव को जा रहे बेरोजगार अध्यापकों में शामिल महिलाओं को गिरफ्त?- फोटो : PATIALA

रविवार को पटियाला में मोती महल घेरने जा रहे बेरोजगार अध्यापकों को गिरफ्तार करके बस में ले जाती पु

रविवार को पटियाला में मोती महल घेरने जा रहे बेरोजगार अध्यापकों को गिरफ्तार करके बस में ले जाती पु- फोटो : PATIALA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed