{"_id":"573c3c944f1c1b6d75ac72a5","slug":"lack-of-teachers-villagers-school-lock-government-protesting-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापकों की कमी, गांववासियों ने स्कूल पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापकों की कमी, गांववासियों ने स्कूल पर जड़ा ताला
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Wed, 18 May 2016 03:27 PM IST
विज्ञापन
School
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गांव गोबिंदगढ़ खोखर के सरकारी स्कूल में अध्यापकों की कमी से खफा हुए गांववासियों ने स्कूल को ताला लगा दिया और मुख्य मार्ग पर धरना लगाकर पंजाब सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर स्कूल कमेटी सदस्य महिंदर सिंह बंगा और मजदूर नेता रोही राम ने कहा कि अध्यापकों की कमी की वजह से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। अध्यापकों की कमी को लेकर वह कई बार शिक्षा अधिकारियों से मिल चुके हैं किंतु किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इससे मजबूर होकर गांववासियों को स्कूल को ताला लगाने जैसा कदम उठाने के लिए विवश होना पड़ा।
उन्होंने बताया कि स्कूल में बारह पद हैं जिनमें से पांच रिक्त पड़े हैं। पांच लेक्चरारों में से चार से ही काम चलाया जा रहा है। इसके अलावा दर्जा चार के सभी पद रिक्त पड़े हुए हैं। इस मौके पर पहुंचे तहसीलदार रमेश कुमार ने धरनाकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन धरनाकारी अपनी जिद पर अड़े हुए थे कि अध्यापकों की कमी को पूरा किया जाए। इसके बाद जिला शिक्षा विभाग के डिप्टी अधिकारी इंदू सिमक ने धरनाकारियों को आश्वासन दिलाया कि एक सप्ताह में रिक्त पड़े अध्यापकों के पदों की व्यवस्था कर दी जाएगी। इसके बाद धरनाकारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर सतनाम सिंह खोखर, किसान नेता बिक्कर सिंह, भिंदर सिंह, गुरप्रीत, कुलदीप सिंह, धर्मजीत सिंह, राज सिंह, किरनपाल कौर, मूर्ति कौर, हंसा सिंह मौजूद थे।