फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Kisan andolan farmer organizations meeting in Patiala SKM non-political not attend

Kisan Andolan: फिर फंसेगा पेंच, किसान जत्थेबंदियों में बैठक को लेकर रार, SKM (गैर राजनीतिक) का इन्कार

Sun, 12 Jan 2025 01:47 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 12 Jan 2025 01:47 PM IST
सार

शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर एक बार फिर किसान जत्थेबंदियों में मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) ने 15 जनवरी को होने वाली बैठक में शामिल होने से इन्कार कर दिया है। 

विज्ञापन
Kisan andolan farmer organizations meeting in Patiala SKM non-political not attend
शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के किसान नेताओं की ओर से एकता के संकल्प के साथ खनौरी बॉर्डर पर पहुंच कर जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात करने के बाद ऐसा लग रहा था कि अब दोनों जत्थेबंदियां एक मंच पर इकट्ठा होकर इस आंदोलन को लड़ेंगी। लेकिन इसी बीच दोनों जत्थेबंदियों में बैठक को लेकर मतभेद पैदा हो गए हैं, जिससे एक बार फिर से पेंच फंसने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


दरअसल एसकेएम की ओर से शुक्रवार को खनौरी बॉर्डर पर अपनी फेरी के दौरान 15 जनवरी को पटियाला के गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में बैठक के न्योते की चिट्ठी दी गई थी। एसकेएम के किसान नेताओं के मुताबिक इस बैठक में दोनों जत्थेबंदियों के किसान नेताओं की ओर से विचार-चर्चा करके आपसी मतभेद दूर किए जाएंगे। साथ ही शंभू और खनौरी बॉर्डरों पर चल रहे आंदोलन को किस तरह से आगे ले जाया जाना है, इस पर विचार किया जाएगा। 
विज्ञापन


बैठक करने का समय नहीं 
हालांकि शुक्रवार को ही एसकेएम (गैर राजनीतिक) के नेताओं ने कह दिया था कि यह समय बैठक करने का नहीं है। डल्लेवाल की हालत नाजुक है, इसलिए किसान नेता मोर्चा छोड़कर कहीं नहीं जा सकते हैं। इसी बीच शनिवार को एसकेएम गैर राजनीतिक के नेताओं अभिमन्यु कोहाड़, सुखजीत सिंह हरदोझंड़ा ने 15 जनवरी की बैठक को दरकिनार करके कह दिया कि रविवार या फिर सोमवार को सांझी बैठक हो, जो खनौरी मोर्चे पर होनी चाहिए। किसान नेताओं ने कहा कि इस संबंधी फोरम की तरफ से एसकेएम को भी पत्र लिखकर अपील की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डल्लेवाल की हालत ज्यादा खराब
किसान नेताओं ने कहा कि बीते चार दिनों में डल्लेवाल की हालत ज्यादा खराब हुई है। हालात इमरजेंसी जैसे बने हुए हैं और ऐसे में कोई भी किसान नेता मोर्चे को छोड़कर कहीं भी जा नहीं सकता है। कहा कि यह समय डल्लेवाल की सेहत की तरफ ध्यान देने और किसानों की मांगें मनवाने का है। इसलिए उनकी तरफ से अपील है कि एसकेएम के किसान नेता ही खन्नौरी बार्डर पर पहुंचें और फिर बैठक कर ली जाएगी।

हमने दोस्ती का हाथ बढ़ाया: रमिंदर सिंह
इस संबंधी बात करने पर एसकेएम के वरिष्ठ किसान नेता रमिंदर सिंह पटियाला ने कहा कि एसकेएम ने अपनी तरफ से दोस्ती का हाथ बढ़ा दिया है, अब यह उन पर है कि वह किस स्नेह के साथ इसे थामते हैं। रमिंदर सिंह ने कहा कि शुक्रवार को ही एसकेएम (गैर राजनीतिक) व किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने साफ कर दिया था कि वह 15 जनवरी की बैठक में हिस्सा लेने के इच्छुक नहीं हैं। अब बैठक रविवार या सोमवार को खन्नौरी बार्डर पर करने संबंधी एसकेएम को अगर पत्र लिखा गया है, तो इस पर विचार करके आगे का फैसला लिया जाएगा।

डल्लेवाल की हालत नाजुक, यूरिक एसिड बढ़ा, प्रोटीन की हुई कमी
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन को शनिवार को 47 दिन हो गए। उनकी विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट पेश करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि लगातार भूखे रहने के कारण बीते चार दिनों में डल्लेवाल की हालत ज्यादा खराब हुई है। हालिया मेडिकल रिपोर्ट में उनका कीटोन बॉडी रिजल्ट 6.53 आया है, जो साधारण हालात में 0.02-0.27 के बीच में होना चाहिए। उनका यूरिक एसिड 11.64 है जो साधारण हालात में 3.50-7.20 के बीच मे होना चाहिए। इसी तरह से बिलरुबिन डायरेक्ट 0.69 है जो साधारण हालात में 0.20 से कम होना चाहिए। डल्लेवाल के शरीर में टोटल प्रोटीन भी नॉर्मल के मुकाबले काफी कम है। उनके शरीर में सोडियम, पोटाशियम एवं क्लोराइड भी काफी कम है। लिवर व किडनी पैनल, सीरम रिपोर्ट का रिजल्ट 1.67 है जो साधारण हालात में 1.00 से कम होना चाहिए। साथ ही बताया कि तेलंगाना के खम्मन में जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन के समर्थन में किसानों ने 12 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल की है। रविवार को हरियाणा के हिसार से किसानों का एक बड़ा जत्था डल्लेवाल के समर्थन में खनौरी आएगा।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed