फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Iraq,hope, young man, Patiala, governance

इराक में फंसे अपने बच्चों को देखने की आस में आंखें पथराईं

Sun, 29 Jun 2014 09:43 PM IST
पटियाला।
पटियाला। Updated Sun, 29 Jun 2014 09:43 PM IST
विज्ञापन
Iraq,hope, young man, Patiala, governance
इराक में फंसे अपने बच्चों को देखने की आस में उनके परिजनों की आंखें पथरा गई हैं। सबका रो-रोकर बुरा हाल है। पंजाब सरकार के लगातार वादों के बावजूद पटियाला जिले का अब तक एक भी नौजवान इराक से वापस नहीं लौटा है। प्रशासन ने भी अब पीड़ितों की सुध लेना बंद कर दिया है।
विज्ञापन


पटियाला के गांव खतौली के रहने वाले सुरजीत सिंह जिनका 24 साल का इकलौता बेटा महिताब सिंह इराक में फंसा है वह नम आंखों से बताते हैं कि अब तक उनके बेटे समेत गांव के बाकी सात लड़के जो इराक में फंसे हैं उनकी वापसी के लिए सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया है। अब तो प्रशासन ने भी सुध लेना बंद कर दिया है। पहले-पहले तो अधिकारी आए भी और दिलासा भी दिया लेकिन अब कोई सुनता नहीं है।
विज्ञापन


नाभा के दुलदी गेट का रहने वाला मलकीत सिंह (27) भी इराक में फंसा है। उसके जीजा परगट सिंह ने बताया कि अब तक सरकार से केवल वादे ही मिले हैं। पटियाला जिले से इराक में 29 नौजवान फंसे हैं इनमें से एक भी वापसी नहीं हुई है। फोन पर जब भी मलकीत से बात होती है वह अपनी परेशानी बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान महिंदर सिंह के मुताबिक उनका बेटा सुखबीर सिंह इराक के नजफ शहर में फंसा है। जहां कंपनी के मालिकों ने उसका पासपोर्ट अपने पास रख लिया है। इससे वह वहां से वापस नहीं आ पा रहा है। सरकार जल्द कोई कदम उठाए।
    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed