फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Intoxication, resisting, marathon, officer, civilian, Patiala

नशे के खिलाफ मैराथन में दौड़े अधिकारी और नागरिक

Sat, 28 May 2016 03:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 28 May 2016 03:06 PM IST
विज्ञापन
Intoxication, resisting, marathon, officer, civilian, Patiala
पटियाला में नशे के खिलाफ जागरूकता दौड़ में हिस्सा लेते न्यायिक अधिकारी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब कानूनी सेवाएं अथारिटी के दिशा-निर्देश पर नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए मैराथन आयोजित की गई। यह फूल सिनेमा से शुरू होकर विभिन्न बाजारों से होते हुए बारादरी बाग स्थित महारानी लेडीज क्लब जाकर खत्म हुई। इसमें स्कूलों के 200 से ज्यादा स्टूडेंट्स व अध्यापकों ने हिस्सा लिया। रैली को संबोधित करते हुए डिवीजनल कमिश्नर अजीत सिंह पन्नू ने कहा कि देश में गरीबी, बेरोजगारी और अनपढ़ता की गंभीर समस्या है। इसके अलावा नशों ने इन समस्याओं में और इजाफा कर दिया है। नशों के खिलाफ सभी की ओर से मिलकर लड़ाई करने की जरूरत है।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला एवं सेशन जज एचएस मदान ने कहा कि नौजवानों को नशों व अपराध से बचाना सभी का फर्ज है, क्योंकि सेहतमंद समाज के निर्माण में हरेक नागरिक का योगदान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशों के कारण अपराधों की गिनती बढ़ रही है। परिवार टूट रहे हैं, लोगों के मन की शांति, सम्मान, सेहत और धन की बुरी तरह से बर्बादी हो रही है। सीजेएम कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी आशीष कुमार बांसल ने कहा कि नशे करने वाला व्यक्ति केवल अपना ही नहीं, बल्कि अपने परिवार व समाज का भी बुरा करता है और इससे बचना चाहिए। सिविल सर्जन डा. राजीव भल्ला ने नशों के साथ होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। इस मैराथन दौड़ में एडीसी महिंदरपाल सिंह, पटियाला के जज साहिबान, बार कौंसिलों के प्रधान, वकील भाईचारे ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed