फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Intoxication, death, teamwork, police, seminars, IG, Mandi Gobindgarh

टीम वर्क के साथ मिटा देंगे नशे को : आईजी

Sun, 24 Apr 2016 03:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़ Updated Sun, 24 Apr 2016 03:04 PM IST
विज्ञापन
Intoxication, death, teamwork, police, seminars, IG, Mandi Gobindgarh
मंडी गोबिंदगढ़ में नशा विरोधी सैमीनार संबोधत करते पटियाला रेंज के आईजी परमराज सिंह ऊमरानंगल। - फोटो : अमर उजाला
पटियाला जोन के आईजी परमराज सिंह उमरानंगल ने कहा कि पंजाब पुलिस योजनाबद्ध तरीके से हर गली मोहल्ले में नशे के प्रचलन को रोकने के लिए प्रयासरत है। आईजी गोबिंदगढ़ क्लब में प्रेस क्लब रजि. मंडी गोबिंदगढ़ और रोटरी क्लब द्वारा आयोजित नशा विरोधी सेमिनार में बोल रहे थे। इस मौके पर एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर, डीएसपी पुरुषोत्तम सिंह बल और लोक संपर्क अधिकारी कुलजीत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


आईजी ने कहा कि अगर हम चाहें तो नशे को तुरंत आपसी विचारधारा और टीम वर्क के साथ चंद दिनों में खत्म कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में आतंकवाद खत्म करने के लिए भी तो लोगों ने पुलिस को सहयोग दिया था, फिर नशे को कैसे खत्म नहीं किया जा सकता। कोई नशा करता है तो काउंसिलिंग से उसकी लत छुड़वाई जा सकती है। पुलिस जल्द ही एक मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाएगी जिस पर नशे संबंधी कोई भी व्यक्ति पुलिस को सूचना दे सकेगा। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी हरिंदर सिंह भांबरी, स्टील चैंबर अध्यक्ष मनमोहन सिंह मांगट, पूर्व काउंसिल अध्यक्ष जगमीत सिंह सहोता, आईसरा के अध्यक्ष विनोद वशिष्ट ने भी अपने विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed