फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   indian army recrument starts 4 jan to 14 jan

पटियाला में 4 से 14 जनवरी तक होगी भारतीय सेना में भर्ती रैली

Thu, 17 Dec 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Thu, 17 Dec 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
indian army recrument starts 4 jan to 14 jan
भारतीय सेना की ओर से पटियाला में 4 से 14 जनवरी तक आयोजित की जा रही भर्ती
विज्ञापन
रैली में शामिल होने के  लिए नौजवानों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

अब तक 29 हजार 702 नौजवान ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से अपनी रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। यह जानकारी सेना के भर्ती निदेशक कर्नल वनीत मेहता ने वीरवार को यहां दी। कर्नल मेहता ने बताया कि पटियाला-संगरूर रोड पर एविएशन क्लब के सामने चलने वाली भर्ती प्रक्रिया दौरान पटियाला, संगरूर, बरनाला, मानसा और फतेहगढ़ साहिब जिलों के नौजवान हिस्सा ले सकेंगे। जिन उम्मीदवारों ने किसी कारण ऑनलाइन गलत विवरण दर्ज किया गया है, वे 20 से 30 दिसंबर तक पटियाला शहर में सेवा सिंह ठीकरीवाला चौक के नजदीक स्थित आर्मी भर्ती कार्यालय में आ कर अपना फार्म ठीक करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 दिसंबर तक चलेगी। जिसके बाद रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएगी और दर्ज होने वाले प्रार्थना पत्रों के प्रवेश पत्र उन्हें ई-मेल पर भेज दिए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया को सुचारु बनाने विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की दौड़, शारीरिक, मेडिकल परीक्षा और लिखित परीक्षा संबंधित रूप रेखा तैयार की जा चुकी है और प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से सभी जरूरी प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed