{"_id":"61266e918ebc3e6ee33a0061","slug":"india-s-great-performance-in-olympics-will-bring-more-medals-in-future-mirabai-chanu-patiala-news-pkl424576167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला : ओलंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन, भविष्य में लाएंगे और मेडल : मीराबाई चानू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला : ओलंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन, भविष्य में लाएंगे और मेडल : मीराबाई चानू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला। पहले की तुलना में इस बार ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन बेहतर रहा है। इसके साथ उम्मीद है कि भारत के खिलाड़ी भविष्य में और मेहनत से ओलंपिक में ज्यादा मेडल लाएंगे। यह कहना है टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली वेटलिफ्टर मीराबाई चानू का। वह अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल एशियाई खेलों की तैयारी के लिए नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) पहुंच गईं।
मीडिया से बातचीत में मीराबाई चानू ने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों की ओर प्रोत्साहित करना चाहिए। इससे ज्यादा से ज्यादा युवा खेलों के क्षेत्र में आकर देश का नाम रोशन करेंगे। मीराबाई चानू ने कहा कि कोविड की वजह से ओलंपिक की तैयारी में काफी परेशानी आई थी। इस मौके पर कोच द्रोणचार्य विजय शर्मा ने कहा कि देश में खेल कल्चर को विकसित करने की जरूरत है। अभिभावकों को चाहिए कि वह अपने बच्चों को खेलों के क्षेत्र में जाने के लिए प्रोत्साहित करें। सभी को इस दिशा में लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि देश में प्रतिभा की कमी नहीं है। कमी है तो खेलने वालों की। उन्होंने कहा कि देश में खेल सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता है। खिलाड़ियों को विदेशी कोच मुहैया कराने के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश के कोचों को विदेश भेजकर वहां प्रशिक्षण दिलवाना चाहिए, न कि विदेशी कोच यहां कोचिंग देने को बुलाने चाहिए। कोच विजय शर्मा ने कहा कि कोविड कारण इस बार ओलंपिक के लिए तैयारी करना चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन सरकार की तरफ से सुविधाएं मिलने में कोई कमी नहीं रही।